App

Stock Market में AI का कमाल! Kwala Intel के मुरीद हुए CA Amit Gupta, जानिए 4 बड़ी वजहें

CA अमित गुप्ता अब अपने डेली मार्केट एनालिसिस के लिए Kwala Intel का इस्तेमाल करते हैं. ये टूल उनकी घंटों की मैनुअल रिसर्च का काम आसान बना देता है.

Stock Market में AI का कमाल! Kwala Intel के मुरीद हुए CA Amit Gupta, जानिए 4 बड़ी वजहें
Image Credit: शेयर बाजार को समझने के लिए अब AI-powered research और market insights एक ही जगह.

Kwala Intel AI : अगर आपको एक ऐसा AI-पावर्ड मार्केट रिसर्च टूल मिल जाए, जो न सिर्फ आपको बाजार से जुड़ी काम की और भरोसेमंद जानकारी दे, बल्कि आपके हर अगले सवाल का जवाब भी आसानी से दे सके यानी बाजार की रिसर्च करनी हो, किसी शेयर को समझना हो या किसी खास आंकड़े के बारे में जानना हो, तो बस सवाल पूछिए और जवाब पाइए!

कुछ ऐसा ही अनुभव CA अमित गुप्ता को Kwala Intel के साथ हुआ. अमित गुप्ता फाइनेंस प्रोफेशनल हैं और स्कूल के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं. जब उन्हें पहली बार Kwala Intel के बारे में पता चला, तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि AI पर बेस्ड कोई टूल बाजार की रिसर्च में कितनी मदद कर सकता है और इससे मिलने वाली जानकारी कितनी भरोसेमंद होगी.

लेकिन जब उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करना शुरू किया, तो उनका नजरिया बदल गया.

CA अमित गुप्ता बताते हैं, 'मैंने इस टूल को इस्तेमाल करके देखा. इससे कई तरह के सवाल पूछे और फिर अपनी रिसर्च के लिए इसका इस्तेमाल शुरू किया. मुझे यह काफी यूजफुल लगा.' इसके बाद Kwala Intel धीरे-धीरे उनकी रोजमर्रा की मार्केट रिसर्च का हिस्सा बन गया. यह AI-पावर्ड मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म यूजर्स को रियल टाइम में बाजार के आंकड़े समझने और उनके आधार पर बेहतर फैसले लेने में मदद करता है.

आज CA अमित गुप्ता अपने रोजाना के मार्केट से जुड़े कामों में इसका इस्तेमाल करते हैं. इससे उनकी घंटों की मैनुअल रिसर्च बच जाती है. बाजार के ढेर सारे आंकड़ों और चार्ट्स को खुद समझने में समय लगाने के बजाय वे अपनी निवेश रणनीति पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं. अमित गुप्ता कहते हैं, 'इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है!' वो बताते हैं कि आप सीधे अपने ब्राउजर में वेबसाइट खोल सकते हैं और बिल्कुल वैसे ही सवाल पूछ सकते हैं, जैसे किसी व्यक्ति से चैट करते हैं.

तो आखिर ऐसी कौन सी 4 बातें हैं, जिनकी वजह से CA अमित गुप्ता को Kwala Intel पसंद आया? आइए जानते हैं.

Kwala Intel को पसंद करने की 4 बड़ी वजहें

CA अमित गुप्ता के मुताबिक, Kwala Intel को इस्तेमाल करना आसान है और यह बाजार की रिसर्च में कई तरह से मदद करता है. इसकी 4 खास बातें हैं:

1. कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं

Kwala Intel इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन या कंप्यूटर में कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. आप सीधे Kwala Intel की वेबसाइट पर जाकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. बिल्कुल चैट करने जैसा आसान अनुभव

इसका इंटरफेस काफी आसान है. आपको किसी खास तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है. आप जैसे किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, वैसे ही सामान्य भाषा में अपने सवाल पूछ सकते हैं.

3. किसी शेयर या सिक्योरिटी से जुड़ी पूरी जानकारी

अगर आप किसी शेयर या दूसरी सिक्योरिटी में निवेश करना चाहते हैं, तो यह प्लेटफॉर्म उससे जुड़ी जरूरी जानकारी एक जगह उपलब्ध कराने में मदद करता है. इससे आपको रिसर्च के लिए अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत कम होती है.

4. जवाब समझ न आए तो दोबारा सवाल पूछ सकते हैं

कई बार बाजार से जुड़ी जानकारी पढ़ते समय कुछ बातें समझ नहीं आतीं. Kwala Intel में आप उसी सवाल पर दोबारा पूछ सकते हैं. यानी अगर किसी जवाब में कुछ स्पष्ट नहीं है, तो आप उसी बातचीत को आगे बढ़ाकर अपनी शंका दूर कर सकते हैं.

Kwala Intel पर CA अमित गुप्ता को क्यों है इतना भरोसा?


CA अमित गुप्ता के मुताबिक, किसी भी शेयर या सिक्योरिटी में निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी होना जरूरी है. Kwala Intel इसी काम को आसान बनाता है. वह कहते हैं, 'अगर आप किसी सिक्योरिटी में निवेश करना चाहते हैं, तो उससे जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी. अगर कोई बात समझ नहीं आती, तो आप सीधे उससे दोबारा सवाल पूछ सकते हैं.'

अमित गुप्ता दूसरे AI टूल्स के मुकाबले Kwala Intel की रिसर्च क्षमता को भी खास मानते हैं.

उनका कहना है कि दूसरे AI टूल्स का इस्तेमाल करते समय इस बात का जोखिम रहता है कि दी गई जानकारी सही भी हो सकती है और गलत भी. लेकिन Kwala Intel को बाजार की रिसर्च के हिसाब से तैयार किया गया है और इसमें जानकारी को अच्छी तरह रिसर्च करके पेश करने पर ध्यान दिया गया है. वह कहते हैं, 'मेरे हिसाब से इसकी जानकारी पर भरोसा काफी ज्यादा है.'

नए निवेशकों के लिए Kwala Intel क्यों हो सकता है मददगार?

शेयर बाजार में नए निवेशकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है बाजार की भाषा और उससे जुड़े मुश्किल शब्दों को समझना. कभी P/E Ratio की बात होती है, तो कभी मार्केट कैप, वैल्युएशन और टेक्निकल इंडिकेटर्स की. कई बार इन शब्दों को समझने में ही इतना समय लग जाता है कि निवेशक असली बात तक पहुंच ही नहीं पाते. Kwala Intel इस मुश्किल को आसान बनाने की कोशिश करता है. इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो नए और अनुभवी दोनों तरह के निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं.

अपनी भाषा में पूछिए सवाल

इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि आप अपनी पसंद की भाषा में सवाल पूछ सकते हैं. इसके लिए हिंदी या अंग्रेजी में टाइप करने के साथ वॉयस के जरिए भी सवाल पूछने का विकल्प मिलता है. इसके अलावा गुजराती, बंगाली, तमिल, तेलुगु और Hinglish समेत एक दर्जन से ज्यादा भाषाओं में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

चार्ट और आसान विजुअल्स से समझिए बाजार

बाजार के आंकड़े हर किसी के लिए समझना आसान नहीं होता. ऐसे में Kwala Intel जानकारी को आसान बनाने के लिए पाई चार्ट और दूसरे विजुअल्स भी तैयार करता है. इससे किसी शेयर या निवेश से जुड़ी जानकारी को समझना आसान हो जाता है. आपको सिर्फ नंबर और मुश्किल आंकड़े पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती.

सिर्फ फायदे नहीं, जोखिम भी समझिए

निवेश करते समय सिर्फ संभावित रिटर्न देखना काफी नहीं होता. यह समझना भी जरूरी है कि उस निवेश में क्या जोखिम हो सकते हैं. Kwala Intel में आपको विस्तृत रिसर्च के साथ निवेश के संभावित फायदे और जोखिम से जुड़ी जानकारी भी मिलती है. इससे आप किसी निवेश के बारे में ज्यादा संतुलित नजरिया बना सकते हैं.

जेब पर भारी नहीं पड़ेगा खर्च

बाजार की रिसर्च के लिए महंगे एडवाइजर या अलग-अलग सेवाओं पर भारी फीस खर्च करना हर निवेशक के लिए आसान नहीं होता. Kwala Intel में सिर्फ ₹1,000 प्रति महीने के प्लान पर अनलिमिटेड AI रिसर्च और एडवाइजरी का फायदा लिया जा सकता है. इसका मकसद सिर्फ शेयरों के टिप्स देना नहीं, बल्कि निवेशकों को बाजार की जानकारी समझने और खुद बेहतर फैसले लेने में मदद करना है.

Kwala Intel का इस्तेमाल कैसे शुरू करें?

अगर आप भी इस AI-पावर्ड मार्केट रिसर्च टूल को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया काफी आसान है. इसके लिए आपको Kwala Intel की वेबसाइट kwalaintel.com/in पर जाना होगा. वहां लॉगिन करने के बाद दिए गए ऑफर के तहत अनलिमिटेड प्लान चुन सकते हैं.

प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन प्लान इस तरह हैं:

मासिक प्लान: ₹1,000 प्रति महीना (हर महीने बिलिंग)
सालाना प्लान: ₹10,000 प्रति साल (सालाना बिलिंग)
प्लान चुनने के बाद आप अपनी पसंद की भाषा में टेक्स्ट या वॉयस के जरिए सवाल पूछ सकते हैं और बाजार से जुड़ी रिसर्च शुरू कर सकते हैं.

दलाल स्ट्रीट पर रिसर्च का नया तरीका!

शेयर बाजार में सही जानकारी और समय पर रिसर्च का काफी महत्व है. लेकिन बाजार के हजारों आंकड़ों, चार्ट्स और खबरों के बीच जरूरी जानकारी निकालना हमेशा आसान नहीं होता.

Kwala Intel इसी काम को आसान बनाने की कोशिश करता है. इसकी खासियत यह है कि यह सिर्फ शेयरों के नाम या टिप्स बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेशकों को बाजार की जानकारी समझने, सवाल पूछने और निवेश के संभावित फायदे व जोखिम जानने का मौका देता है.

CA अमित गुप्ता का अनुभव भी यही दिखाता है कि शुरुआत में AI टूल को लेकर संदेह होना स्वाभाविक है, लेकिन सही इस्तेमाल करने पर यह रोजमर्रा की मार्केट रिसर्च में काफी मददगार साबित हो सकता है. अगर आप भी दलाल स्ट्रीट पर अपनी रिसर्च को आसान और तेज बनाना चाहते हैं, तो Kwala Intel को आजमाकर देख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More