SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमिताभ बच्चन का दिल छू लेने वाला दर्द: अपनों की यादों में इमोशनल हुए BIG B, संगीत और पुरानी बातों को याद कर बोले- ‘भले ही छूट गया साथ...’

Amitabh Bachchan Viral Blog: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे कुछ खास यादें, संगीत और अपने लोग कभी दिल से दूर नहीं जाते. इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में दुनिया छोड़ चुके एक करीबी कलाकार को भी याद कर श्रद्धांजलि दी.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 10, 2026, 10:03 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 10:54 AM IST
Image Credit: अपनों को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
Join

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने मन की बातें फैंस के साथ बांटते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर जिंदगी और अपनों से जुड़ी कुछ बेहद इमोशनल बातें लिखी हैं. बिग बी का मानना है कि इंसान की जिंदगी में कुछ तस्वीरें, विचार और अहसास ऐसे होते हैं, जो कभी उसका पीछा नहीं छोड़ते. वो हमेशा हमारे अंदर किसी न किसी रूप में जिंदा रहते हैं. रोजमर्रा की जिंदगी हो या काम का वक्त, ये यादें हर जगह हमारे साथ चलती हैं. बिग बी के इस इमोशनल अंदाज ने उनके फैंस के दिलों को छू लिया.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में संगीत का जिक्र करते हुए लिखा कि धुनें और सुर इंसान को सीधे बीते पलों में ले जाते हैं. जब कोई पुराना संगीत बजता है, तो उसकी तरंगे दिल को छू जाती हैं. वो पल एकदम जीवंत हो उठते हैं, जब हमारे अपने हमारे पास बैठा करते थे. बिग बी ने कहा कि जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका साथ भले ही छूट गया हो, लेकिन उनकी सीख और उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे आसपास महसूस होती है. उन्होंने लिखा कि वो लोग अपने प्यार के धागों से हमें आज भी बांधे रखते हैं.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर छलका दर्द

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर भी एक बेहद इमोशनल पल साझा किया. दरअसल, 8 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से 75 की उम्र में निधन हो गया. इस दुखद खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सन्न रह गई. बिग बी ने अपने शो के जरिए इस महान कलाकार को याद किया और मंच से उनके जाने पर गहरा शोक जाहिर किया. गेम के बीच में जब उन्होंने ये बात कही तो वहां मौजूद सभी लोग शांत और इमोशनल हो गए.

‘हां, मैं दिमागी नक्सल हूं...’, अगर क्लास का मॉनिटर गलती करेगा तो सवाल तो पूछेंगे ही, सरकार पर शेखर सुमन का तीखा वार

एक सच्चे दोस्त और कलाकार को दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान ऑडियंस के सामने कहा, ‘देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का आज सुबह अचानक स्वर्गवास हो गया. एक अद्वितीय कलाकार, दोस्त, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाज सेवक आज हमारे बीच नहीं रहे’. बिग बी ने आगे कहा, ‘ये न केवल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए, बल्कि पर्सनली भी एक बहुत बड़ा नुकसान है, जिनका भी उनके साथ थोड़ा सा भी संपर्क रहा, इस खबर ने हम सबको स्तब्ध कर दिया है’. अमिताभ बच्चन के इन शब्दों से साफ झलता है कि वे इंदर से कितने दुखी थे.

नाना पाटेकर के जाने से फिल्म जगत स्तब्ध

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने चुने कलाकारों में से थे, जिनकी अदाकारी का हर कोई कायल था. उन्होंने अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया. अभिनय के अलावा वो समाज सेवा के कामों में भी हमेशा आगे रहते थे. अमिताभ बच्चन और उनका रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है. ऐसे में नाना पाटेकर का अचानक यूं चले जाना बिग बी के लिए एक बड़ा पर्सनली झटका है. यही वजह रही कि उन्होंने KBC 18 के मंच से इस महान कलाकार को दिल से याद किया.

जिंदगी और यादों का खूबसूरत फलसफा

अमिताभ बच्चन की इन दोनों बातों से एक बात साफ झलकती है कि वो जिंदगी के इस मोड़ पर रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं. चाहे ब्लॉग पर लिखी अपनों की यादें हों या फिर नाना पाटेकर को दी गई श्रद्धांजलि, दोनों जगह उनका संजीदा रूप सामने आया है. बिग बी का कहना बिल्कुल सही है कि इंसान भले ही दुनिया से चला जाए, लेकिन उसकी यादें और काम हमेशा जिंदा रहते हैं. आज के भागदौड़ भरे दौर में अमिताभ बच्चन के ये विचार हर किसी को अपनों की कद्र करने और पुरानी यादों को संजोने की सीख देते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES