सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने मन की बातें फैंस के साथ बांटते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर जिंदगी और अपनों से जुड़ी कुछ बेहद इमोशनल बातें लिखी हैं. बिग बी का मानना है कि इंसान की जिंदगी में कुछ तस्वीरें, विचार और अहसास ऐसे होते हैं, जो कभी उसका पीछा नहीं छोड़ते. वो हमेशा हमारे अंदर किसी न किसी रूप में जिंदा रहते हैं. रोजमर्रा की जिंदगी हो या काम का वक्त, ये यादें हर जगह हमारे साथ चलती हैं. बिग बी के इस इमोशनल अंदाज ने उनके फैंस के दिलों को छू लिया.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में संगीत का जिक्र करते हुए लिखा कि धुनें और सुर इंसान को सीधे बीते पलों में ले जाते हैं. जब कोई पुराना संगीत बजता है, तो उसकी तरंगे दिल को छू जाती हैं. वो पल एकदम जीवंत हो उठते हैं, जब हमारे अपने हमारे पास बैठा करते थे. बिग बी ने कहा कि जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका साथ भले ही छूट गया हो, लेकिन उनकी सीख और उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे आसपास महसूस होती है. उन्होंने लिखा कि वो लोग अपने प्यार के धागों से हमें आज भी बांधे रखते हैं.

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर भी एक बेहद इमोशनल पल साझा किया. दरअसल, 8 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से 75 की उम्र में निधन हो गया. इस दुखद खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सन्न रह गई. बिग बी ने अपने शो के जरिए इस महान कलाकार को याद किया और मंच से उनके जाने पर गहरा शोक जाहिर किया. गेम के बीच में जब उन्होंने ये बात कही तो वहां मौजूद सभी लोग शांत और इमोशनल हो गए.
अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान ऑडियंस के सामने कहा, ‘देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का आज सुबह अचानक स्वर्गवास हो गया. एक अद्वितीय कलाकार, दोस्त, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाज सेवक आज हमारे बीच नहीं रहे’. बिग बी ने आगे कहा, ‘ये न केवल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए, बल्कि पर्सनली भी एक बहुत बड़ा नुकसान है, जिनका भी उनके साथ थोड़ा सा भी संपर्क रहा, इस खबर ने हम सबको स्तब्ध कर दिया है’. अमिताभ बच्चन के इन शब्दों से साफ झलता है कि वे इंदर से कितने दुखी थे.
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने चुने कलाकारों में से थे, जिनकी अदाकारी का हर कोई कायल था. उन्होंने अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया. अभिनय के अलावा वो समाज सेवा के कामों में भी हमेशा आगे रहते थे. अमिताभ बच्चन और उनका रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है. ऐसे में नाना पाटेकर का अचानक यूं चले जाना बिग बी के लिए एक बड़ा पर्सनली झटका है. यही वजह रही कि उन्होंने KBC 18 के मंच से इस महान कलाकार को दिल से याद किया.
अमिताभ बच्चन की इन दोनों बातों से एक बात साफ झलकती है कि वो जिंदगी के इस मोड़ पर रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं. चाहे ब्लॉग पर लिखी अपनों की यादें हों या फिर नाना पाटेकर को दी गई श्रद्धांजलि, दोनों जगह उनका संजीदा रूप सामने आया है. बिग बी का कहना बिल्कुल सही है कि इंसान भले ही दुनिया से चला जाए, लेकिन उसकी यादें और काम हमेशा जिंदा रहते हैं. आज के भागदौड़ भरे दौर में अमिताभ बच्चन के ये विचार हर किसी को अपनों की कद्र करने और पुरानी यादों को संजोने की सीख देते हैं.