SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इस बार सुरों के सबसे बड़े अखाड़े में किसकी होगी हुकूमत? बड़े सरप्राइज के साथ धामकेदार वापसी कर रहा Sa Re Ga Ma Pa

Sa Re Ga Ma Pa New Season: सुरों के सबसे बड़े महाकुंभ ‘सा रे गा मा पा’ की एक बार फिर से धमाकेदार वापसी होने जा रही है. ‘हिंदुस्तान का संगीतस्थान’ कहे जाने वाले इस ऐतिहासिक मंच पर इस बार सुर, लय और नए हुनर का ऐसा अनोखा संगम देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं दिखा. जानिए क्या है इस नए सीजन में खास!

Written By Vandana Saini
Published: Sep 04, 2026, 11:55 AM IST | Updated: Sep 04, 2026, 01:06 PM IST
Image Credit: बड़े सरप्राइज के साथ हो रही सुरों की वापसी (स्क्रीनग्रैब)
Join

म्यूजिकल रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ की शुरुआत 1 मई 1995 को जी टीवी पर हुई थी. इसे टीवी प्रोड्यूसर गजेंद्र सिंह ने बनाया था और तब इसका नाम सिर्फ ‘सा रे गा मा’ था. ये देश का सबसे पहला और सबसे लंबा चलने वाला सिंगिंग रियलिटी शो है. शुरुआत में इस शो का पहला सीजन सोनू निगम ने होस्ट किया था, जो खुद बाद में बड़े सिंगर बनकर ऊभरे. 2000 के बाद इसका नाम ‘सा रे गा मा पा’ कर दिया गया और फिर इसमें चैलेंज, लिटिल चैंप्स जैसे कई फॉर्मेट जुड़े.

इस सिंगिंग रियलिटी शो के अब तक 31 से ज्यादा सीजन आ चुके हैं, जिसमें रेगुलर, लिटिल चैंप्स, चैलेंज और सुपर सिंगर शामिल हैं. हर साल नया ट्विस्ट आता है. बंगाली वर्जन 2006 में शुरू हुआ था और अब 21वां सीजन चल रहा है. हिंदी में 2018 में 27वां, 2021 में 30वां और 2023 में 31वां सीजन टेलीकास्ट हुआ था. इस शो ने शान, श्रेया घोषाल, कुणाल गांजावाला, अमानत अली जैसे कई स्टार्स इंडस्ट्री को दिए. इस वजह से इसे ‘म्यूजिक का सबसे बड़ा फेस्टिवल’ भी कहा जाता है.

कौन-कौन जज रह चुके हैं?

इस मंच पर अब तक लगभग हर बड़े सिंगर ने जज की कुर्सी संभाली है. शुरुआती सालों में सुरेश वाडकर, हरिहरन, इस्माइल दरबार जज थे. फिर अभिजीत भट्टाचार्य, अलका याज्ञनिक, बप्पी लहरी, सोनू निगम लिटिल चैंप्स में आए. हाल के सालों में विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया, शंकर महादेवन, अनु मलिक, नीति मोहन, शेखर रवजियानी, वाजिद खान, सोना मोहपात्रा, रिचा शर्मा जैसे नाम जज रहे हैं. 90s के लीजेंड कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याज्ञनिक की तिकड़ी भी कई बार साथ दिखी है.

2026 में धमाकेदार वापसी

2026 में ‘सा रे गा मा पा’ एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. जी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि ऑडिशन जल्द शुरू होने वाले है. प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जहां संगीत के जादू को इतनी शिद्दत दी जाए, वो सिर्फ एक मंच नहीं, वो है हिंदुस्तान का संगीतस्थान, सारेगामापा! देखिये #SaReGaMaPa2026, 19 सितंबर से, सिर्फ ज़ी टीवी पर!’. इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है.

इस बार शो के होस्ट और जजेस

इस शो में ऑडिशन के लिए पूरे देश चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु से लोग अपना टैलेंट दिखाने आते हैं. नए सीजन के प्रोमो को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस बार शो की मेजबानी अभिनेता श्रेयस तलपड़े करते नजर आएंगे. वहीं, जज की कुर्सी पर म्यूजिक इंडस्ट्री की दमदार टीम दिखाई देगी. शो में सचेत टंडन, श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, उदित नारायण और जावेद अली जैसे दिग्गज कलाकार कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे. अब बस फैंस को इसके टेलीकास्ट का इंतजार है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES