SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक्ट्रेस रकुलप्रीत, वासु भगनानी पर गिरी इनकम टैक्स की गाज, 12 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Income Tax Raid on Bollywood Stars: मुंबई में इनकम टैक्स विभाग की सर्च से फिल्मी गलियारों में हलचल है. रकुलप्रीत सिंह, वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. विदेशों में कथित धन भेजने से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 28, 2026, 11:55 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 01:38 PM IST
Image Credit: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कि फिल्म स्टार और कंपनियों पर सर्च
Join

बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच सोमवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्रवाई का कनेक्शन फिल्मों की शूटिंग, प्रोडक्शन और विदेशों में डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन से है. जांच एजेंसी की नजर खास तौर पर उन पैसों के लेनदेन पर है, जो फिल्मों से जुड़े प्रोजेक्ट्स के नाम पर विदेश भेजे जाने की बात सामने आई है. इसी सिलसिले में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर फिल्ममेकर वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों का नाम सामने आया है. हालांकि, अभी तक इस कार्रवाई को किसी के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुआ है. आधिकारिक तौर पर जांच से जुड़े सबूत और बाकी जानकारी सामने आना बाकी है.

मामला सिर्फ छापेमारी तक सीमित नहीं बताया जा रहा, बल्कि असली फोकस पैसों की आवाजाही पर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग ये समझने की कोशिश कर रहा है कि फिल्मों से जुड़े प्रोजेक्ट्स के नाम पर विदेशों में किए गए पैसों का लेनदेन सच में किस काम के लिए थे और उनमें टैक्स से जुड़े नियमों का पालन हुआ या नहीं. सर्च के दौरान पैसों के लेन-देन दस्तावेजों, अकाउंट्स और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है.

एक्ट्रेस के नाम से बढ़ी हलचल

पैनोरमा स्टूडियोज फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी है और उसकी वेबसाइट पर 2025-26 समेत कई सालों की सलाना रिपोर्ट अवेलेबल हैं. फिलहाल सबसे अहम बात यही है कि जांच चल रही है और सामने आने वाली जानकारी से ही तस्वीर साफ होगी कि इन लेनदेन में सच में क्या हुआ. इस पूरे मामले में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आने से चर्चा और बढ़ गई है. रकुल ने साउथ सिनेमा से करियर शुरू करने के बाद हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे’, ‘पति पत्नी और वो’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

जैकी भगनानी का नाम भी हो सकता है शामिल

वासु भगनानी लंबे समय से फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हैं और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं. उनके बेटे जैकी भगनानी भी एक्टिंग के बाद प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं और रकुल प्रीत सिंह के पति हैं. वहीं पैनोरमा स्टूडियोज फिल्म निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में एक्टिव हैं. ऐसे में इन नामों से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की कार्यवाई ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल जरूर पैदा कर दी है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

रकुल प्रीत सिंह अपकमिंग प्रोजेक्ट

रकुल प्रीत सिंह का नाम बॉलीवुड के फेमस चेहरों में शामिल है. जैकी भगनानी के साथ शादी के बाद भी रकुल लगातार अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. अब उनकी अगली बड़ी भूमिका को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड और मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘रामायण’ में रकुल सूर्पनखा के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी खास है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES