SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बदलाव के दौर से गुजर रहा बॉलीवुड: Dhurandhar की सक्सेस पर इम्तियाज अली ने कही बड़ी बात, बोले- ‘इस फिल्म ने सारे...’

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बदलते मिजाज पर अपनी राय रखी है. उन्होंने रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे इस फिल्म ने पुराने सारे रिकॉर्ड और नियम तोड़कर कामयाबी की नई कहानी लिखी है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 14, 2026, 19:02 IST | Updated: Nov 14, 2026, 19:33 IST
Image Credit: इम्तियाज अली को खूब पसंद आई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’
Join

जाने-माने डायरेक्टर और राइटर इम्तियाज अली हाल ही में एक समिट का हिस्सा बने. यहां उन्होंने हिंदी सिनेमा के बदलते ट्रेंड पर अपनी बेबाक राय रखी. बता दें कि इम्तियाज की पिछली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर अचानक बड़ी हिट रही थी. इवेंट के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज जब सबको लगता है कि लोगों के पास वक्त और सब्र कम है, तब इस फिल्म ने सारे पुराने भ्रम तोड़ दिए और साबित किया कि दमदार कहानी हमेशा चलती है. फिल्ममेकर इम्तियाज अली का मानना है कि बॉलीवुड में इस वक्त काफी दिलचस्प माहौल है.

उनका मानना है कि एक तरफ लोग कह रहे हैं कि फिल्में चल नहीं रही हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी को समझ नहीं आ रहा कि बड़े सितारों को लें या नए चेहरों पर दांव लगाएं. बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘अक्सर कहा जाता है कि आजकल ऑडियंस के पास सब्र नहीं बचा है, लेकिन जो फिल्में हिट हो रही हैं वे तीन-तीन घंटे लंबी हैं. लोग सक्सेस की मिसाल देने के लिए ‘धुरंधर’ फिल्म का नाम ले रहे हैं, पर जरा उसकी लंबाई भी तो देखिए’. उनके मुताबिक, आज पूरी इंडस्ट्री इसी कशमकश में फंसी है कि आखिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक क्या खींच कर लाएगा.

‘धुरंधर’ की कामयाबी और इंडस्ट्री की बदलती सोच

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इम्तियाज अली ने ‘धुरंधर’ के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि लोग ये भूल जाते हैं कि जब इस फिल्म का आइडिया आया था और ये अलग-अलग स्टूडियो के चक्कर काट रही थी, तब किसी को भी इसके चलने की उम्मीद नहीं थी. सब को लगता था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल नहीं टिकेगी, लेकिन इसने सारे पुराने नियम तोड़ दिए और सक्सेस के बाद हर कोई वैसी ही फिल्म बनाने की दौड़ में लग गया. आज हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर दर्शकों को क्या पसंद आएगा. इम्तियाज का मानना है कि भाषा चाहे कोई भी हो, पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त खुद को टटोल रही है और मेकर्स अब कुछ अलग सोचने पर मजबूर हैं.

बुरे दौर में Josh का एक्टर! खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने लगाई मदद की गुहार, बोले- ‘मैं अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए...’

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. दिसंबर में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल प्ले किया था और इसे ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार मिला. इस फिल्म ने भारत में 841 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि विदेशों से 33 मिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. सिनेमाघरों में 14 हफ्तों से ज्यादा समय तक चलने के बाद इस फिल्म ने कुल 1308 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था.

‘धुरंधर’ के सीक्वल ने तोड़े हिंदी सिनेमा के रिकॉर्ड

पहले पार्ट की सक्सेस के बाद मार्च में इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुआ, जिसने बॉलीवुड के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और अपने ओपनिंग वीकेंड में तीन बार ये कारनामा कर दिखाया. महज एक हफ्ते में 1000 करोड़ के पार पहुंचने वाली इस फिल्म ने जल्द ही अपने पहले भाग को भी पीछे छोड़ दिया. 16 अप्रैल तक के आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1025 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 1720 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि मेकर्स का दावा है कि वर्ल्डवाइड कमाई 1760 करोड़ के पार जा चुकी है.

पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क का सफाया करते दिखे रणवीर सिंह

आदित्य धर की लिखी और डायरेक्ट की ‘धुरंधर’ एक दमदार स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के गैंग और आतंकी नेटवर्क के अंदर घुसकर उनका सफाया करता है. इस फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है. हालांकि, फिल्म के पहले भाग को क्रिटिक्स से ज्यादा तारीफ मिली थी और दूसरे पार्ट को मिला-जुला रिएक्शन मिला, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों फिल्में भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में बन चुकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES