प्यार, दूरी और अधूरी चाहत, इम्तियाज अली की नई सीरीज 'ओ साथी रे' की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब देख पाएंगे
इम्तियाज अली की सीरीज में अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल की जोड़ी नजर आएगी. दोनों स्टार्स पहली बार ओ साथी रे सीरीज में नजर आएंगे. इस सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कब और कहां देख पाएंगे?
एक्टर अर्जुन रामपाल जल्द ही एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. दोनों स्टार पहली बार ओ साथी रे वेब सीरीज में दिखेंगे. सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. चलिए जानते हैं इम्तियाज अली की ये रोमांटिक वेब सीरीज कब और कहां रिलीज होगी.
ओ साथी की रिलीज डेट का ऐलान
अर्जुन रामपाल और अदिति राव हैदरी के साथ सीरीज एक्टर अविनाश तिवारी भी लीड रोल में हैं. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सीरीज 4 दिसंबर को रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर बताया कि एक-दूसरे से अलग हो रहे जोड़े की लव स्टोरी, ओ साथी रे.. देखें नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर को रिलीज होगी.
इम्तियाज अली ने लिखी है कहानी
ओ साथी रे वेब सीरीज की कहानी बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली ने लिखी है. इम्तियाज अली ने अमोघ कनास्कर और निधि सेठिया के साथ मिलकर उन्होंने सीरीज की कहानी लिखी है. निधि सेठिया सीरीज की क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. प्रतीक नंदकुमार मोरे और विशाल बजाज एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. इस रोमांटिक सीरीज का डायरेक्शन इम्तियाज के भाई आरिफ अली ने किया है. सीरीज का निर्माण विंडो सीट फिल्म्स के बैनर तले किया गया है.
क्या है सीरीज की कहानी
ओ साथी रे एक इमोशनल लव स्टोरी है. प्रेमी कपल के बीच कई उतार-चढ़ाव आते हैं. सीरीज में दो लोगों के बीच के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठाती है. क्या किसी रिश्ते में दोनों लोग एक जैसा बराबर प्यार कर सकते हैं या नहीं. सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे कपल के बीच का रिश्ता तलाक तक पहुंच जाता है, लेकिन फिर से दोनों के बीच की चीजें सुधरने लगती हैं.
अदिति राव हैदरी वर्कफ्रंट
अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरत और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. अदिति राव कई हिट फिल्म में काम कर चुकी हैं. लेकिन हाल ही में अदिति को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में गजगामिनी वॉक से पहचान मिली थी. सीरीज में उनकी गजगामिनी वॉक को काफी पसंद किया गया था. सीरीज में अदिति ने बिब्बोजान की भूमिका निभाई थी. इंटरनेट पर एक्ट्रेस की गजगामिनी वॉक वीडियो वायरल हुई थी. हीरामंडी सीरीज साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
इसे भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड राजवेल राज की दुल्हन बनीं प्रिया भवानी शंकर, 7 साल के प्यार को मिला मुकाम, शादी का वीडियो वायरल