भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'हमारे विश्वास को अटूट बना दिया': हमले के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने पर कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए Hanuman Ansh के अभिनेता!

'हमारे विश्वास को अटूट बना दिया': हमले के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने पर कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए Hanuman Ansh के अभिनेता!

फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि कॉकपिट में चाकू से जानलेवा हमले के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से उन्हें हिम्मत मिली थी. इस चमत्कारिक अनुभव ने उनकी आस्था को और मजबूत किया, जिससे इंस्पायर होकर 'हनुमान अंश' फेम एक्टर शोभिनव सत्या ने भी उनकी जमकर तारीफ की.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 11, 2026, 11:22 AM IST|Updated: Oct 11, 2026, 11:46 AM IST
joinshare
'हमारे विश्वास को अटूट बना दिया': हमले के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने पर कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए Hanuman Ansh के अभिनेता!
Image Credit: शोभिनव सत्या हुए कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान जो हुआ, वो किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं था. लेकिन ये कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी हकीकत थी जिसमें मौत सामने खड़ी थी. कॉकपिट के भीतर अचानक हुए इस जानलेवा हमले ने 174 लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया था. इस खतरनाक स्थिति से जिस तरह कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे लोगों की रक्षा की, उसने उन्हें रातों-रात दुनिया भर की नजरों में एक असली हीरो बना दिया. घटना उस समय शुरू हुई, जब दुबई से उड़ान भरने वाली फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट में ओमान के रहने वाले को-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट के भीतर ही कैप्टन स्मित पर अचानक चाकू से हमला कर दिया.

अचानक हुए हमले में स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए और प्लेन ने अपना बैलेंस खो दिया. खून से लथपथ और जानलेवा स्थिति में फंसे कैप्टन स्मित ने हार नहीं मानी. उन्होंने खुद से कहा कि अगर वो हिम्मत नहीं हारे, तो ही वो 170 से ज्यादा लोगों की जान बचा सकते हैं. अपनी आखिरी ताकत लगाकर उन्होंने जमीन पर गिरते हुए किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों ने अंदर आकर हमलावर को काबू किया और विमान को सही-सलामत सऊदी अरब के तबुक में लैंड कराया.

'हनुमान चालीसा' से मिली ताकत

हॉस्पिटल में एडमिट रहने के दौरान जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मित से बात की, तो एक बेहद इंस्पायरिंग सच सामने आया. प्रधानमंत्री को अपनी आपबीती बताते हुए स्मित ने खुलासा किया कि उस खौफनाक और जानलेवा पल में उन्हें जिंदा रहने और हिम्मत जुटाने की शक्ति 'हनुमान चालीसा' के पाठ से मिली थी. कॉकपिट के उस खौफनाक सन्नाटे और स्ट्रगल के बीच भगवान हनुमान के इस पवित्र पाठ ने उन्हें अंदर से मजबूत किया, जिससे वो उस मुश्किल घड़ी को पार कर पाए.

hanuman ansh

एक्टर शोभिनव सत्या ने की तारीफ

पायलट कैप्टन स्मित की इस बहादुरी और संकट के समय उनकी गहरी आस्था ने हर किसी को चौंका दिया. 'हनुमान अंश' फेम एक्टर शोभिनव सत्या ने इस घटना पर खुलकर बात करते हुए कहा कि हम बचपन से वीरता की कहानियां सुनते आए हैं, पर ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि आज के दौर में भी असली नायक मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि स्मित ने जिस तरह से अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाया और मुश्किल घड़ी में हनुमान चालीसा का सहारा लिया, वो हम सभी के लिए एक किसी बड़ी इंस्पिरेशन से कम नहीं है.

'हमारे विश्वास को पूरी तरह अटूट बना दिया'

शोभिनव सत्या ने आगे कहा कि कैप्टन स्मित ने जिस बात का जिक्र किया, उसने करोड़ों लोगों के दिलों को छू लिया है. हमारे पास पहले से ही अपनी आस्था पर पूरा भरोसा था, लेकिन इस घटना ने उस विश्वास को और भी अधिक अटूट और मजबूत कर दिया है, जब एक प्रोफेशनल पायलट ने आसमान की उस ऊंचाई पर मौत के मुंह में हनुमान चालीसा का पाठ किया, तो उसने पूरी दुनिया को ये दिखा दिया कि संकट के समय सच्ची श्रद्धा और साहस मिलकर किसी भी आपदा को टाल सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Hanuman Ansh