SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाहरुख खान के 'फौजी' से क्या है शोभिनव सत्या का लेना-देना? जानिए Hanuman Ansh से कैसे पलटी असिस्टेंट डायरेक्टर की किस्मत!

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज के बीच लीड एक्टर शोभिनव सत्या फिर से सुर्खियों में हैं. असिस्टेंट डायरेक्टर से हीरो बनने के अपने अचानक मिले मौके की तुलना उन्होंने शाहरुख खान के 'फौजी' दिनों से करते हुए कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. आइए बताते हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 28, 2026, 12:13 IST | Updated: Nov 28, 2026, 12:46 IST
Join

साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज बॉक्स-ऑफिस हिट फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है. आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और विचारों से जुड़ी ये भक्ति फिल्म 27 नवंबर को सोनीलिव पर हिंदी में स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. मजेदार बात ये है कि इसमें नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या असल में एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे. वो निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े थे और उनका सपना खुद निर्देशन की कमान संभालना था, मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन्हें इस फिल्म में अहम किरदार मिल गया.

अपने करियर के शुरुआती मोड़ को याद करते हुए शोभिनव सत्या ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के शुरुआती दौर से इसकी तुलना की. वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे 'फौजी' के दौरान शाहरुख की किस्मत अचानक बदली थ. उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान की कहानी ये है कि वो 'फौजी' सीरीज में एक छोटा सा किरदार निभा रहे थे. लीड रोल करने वाले एक्टर के पास कोई और प्रोजेक्ट था. वो डायरेक्टर का बेटा था. शाहरुख खान को 'फौजी' का हीरो बनाया गया.'

शाहरुख की कहानी से मेल खाती है शोभिनव की किस्मत

शोभिनव सत्या ने आगे कहा, 'कभी-कभी बदलाव अचानक हो जाते हैं. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ. मैं फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने मुझसे कहा कि मैं इसका हीरो हूं.' शोभिनव का मानना है कि उनका असली मन हमेशा निर्देशन और लेखन में रमा रहा है, इसलिए कैमरे के सामने आना उनकी पहली पसंद नहीं थी.

उन्होंने कहा, 'अगर ये कोई और फिल्म होती, तो शायद मैं मना कर देती. मेरी आत्मा एक डायरेक्टर की आत्मा है. आप जानते हैं कि एक डायरेक्टर की आत्मा क्या होती है? वो स्क्रीन से दूर भागते हैं. वो कैमरे पर नहीं आना चाहते.' हालांकि, इस कहानी से जुड़ी आध्यात्मिक भावना ने उनका मन बदल दिया. उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक एक्टर के तौर पर स्क्रीन पर नहीं आना चाहता था. लेकिन ये फिल्म मेरे नीम करोली बाबा के बारे में थी, इसलिए मैंने 'हां' कह दिया.'

बिना प्लानिंग बदले हालात और फ्यूचर की ख्वाहिशें

सत्या के अनुसार जिंदगी के कई अहम फैसले पहले से तय नहीं होते, बल्कि समय के साथ खुद बनते चले जाते हैं. उन्होंने कहा, 'कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में सोचा नहीं जाता. उस समय, मुझे एहसास हुआ कि मेरी जिंदगी अच्छी चल रही है. एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर, मैं कुछ पैसे कमा रहा था और मेरा काम चल रहा था. शायद भगवान की ताकतें मेरी हालत बदल रही थीं.' आगे के सफर को लेकर उन्होंने बताया कि वो ऐसी साफ-सुथरी और फैमिली फिल्में करना चाहते हैं, जिन्हें बच्चे पूरे परिवार के साथ देख सकें. साथ ही, उनकी इच्छा है कि फ्यूचर में वो जाने-माने निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ भी काम करें.

ओटीटी रिलीज का शेड्यूल

7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला था और अब ये अलग-अलग लैंग्वेज में घर-घर पहुंचने को तैयार है. हिंदी के बाद अब 29 नवंबर, 2026 से ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में भी देखी जा सकेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES