भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /नीम करौली बाबा का चमत्कार: 390 करोड़ कमाकर छाई Hanuman Ansh, एक्टर शोभिनव ने Zee News पर खोले कई राज; सुनाई स्कूल के दिनों की वो अनसुनी दास्तान

नीम करौली बाबा का चमत्कार: 390 करोड़ कमाकर छाई Hanuman Ansh, एक्टर शोभिनव ने Zee News पर खोले कई राज; सुनाई स्कूल के दिनों की वो अनसुनी दास्तान

Hanuman Ansh Team Interview: बॉक्स ऑफिस पर 51 दिन पूरे कर 390 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने जी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान एक्टर शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा से जुड़े अपने गहरे अनुभव बांटे. उन्होंने बताया कि कैसे स्कूल के दिनों से शुरू हुआ ये नाता उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बन गया.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 27, 2026, 06:41 AM IST|Updated: Sep 27, 2026, 07:16 AM IST
joinshare
नीम करौली बाबा का चमत्कार: 390 करोड़ कमाकर छाई Hanuman Ansh, एक्टर शोभिनव ने Zee News पर खोले कई राज; सुनाई स्कूल के दिनों की वो अनसुनी दास्तान
Image Credit: ‘हनुमान अंश’ की टीम ने जी न्यूज से की खास बातचीत (स्क्रीनग्रैब)

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में तैयार बनी ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को थिएटर्स में आई थी और इसने अपने 51 दिन शान से पूरे कर लिए हैं. नीम करौली बाबा की जिंदगी से इंस्पायर इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 298.03 करोड़ रुपये का नेट और 352.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन निकाला है. वहीं, दूसरे देशों से भी फिल्म को 37.75 करोड़ रुपये मिले हैं. इस तरह पूरी दुनिया में ये मूवी 389.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इस बंपर कामयाबी के बाद फिल्म की पूरी टीम ने जी न्यूज के साथ खास इंटरव्यू किया और पर्दे के पीछे की कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.

जी न्यूज के के साथ इस खास इंटरव्यू में फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली को लेकर अपने जज्बात खुलकर सामने रखे. उन्होंने बताा कि जब वे ‘हनुमान अंश’ पर काम कर रहे थे, तो उन्हें हर पल ऐसा लगता था मानो बाबा उनके आसपास साक्षात मौजूद हैं. शोभिनव ने इमोशनली अपनी बात रखते हुए बताया कि अब उनके दिल में ईश्वर और बाबा के बीच कोई अंतर नहीं बचा. वे जब भी कहीं बाबा की तस्वीर देखते हैं, तो उन्हें सीधा भगवान का ही चेहरा दिखता है. फिल्म की शूटिंग करते-करते उनका ये अंदरूनी जुड़ाव और भरोसा वक्त के साथ और भी गहरा होता चला गया.

'हनुमान अंश' करने के बाद शोभिनव सत्य की जिंदगी में क्या बदलाव आया और बाबा से जुड़कर क्या परिवर्तन हुआ?#HanumanAnsh #NeemKaroliBaba #ShobhinawSatya #VishalChaturvedi #ZeeNews @RahulSinhaTV @filmervishal pic.twitter.com/2dwzgc5hER

— Zee News (@ZeeNews) September 26, 2026

स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी आस्था

एक्टर-डायरेक्टर शोभिनव सत्या ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि बाबा के बारे में उन्होंने सबसे पहले साल 2009 में अपने स्कूल टाइम पर सुना था. उनकी क्लास में पढ़ने वाला दोस्त शुभम मिश्रा एक दिन चुपके से स्कूल में मोबाइल लेकर आया था. वो गेम खेलने की बजाय फोन में बाबा नीम करौली की एक छोटी सी कहानी पढ़ रहा था. जब शोभिनव ने भी वो किस्सा पढ़ा, तो उनके अंदर बाबा के बारे में जानने की ललक पैदा हुई. इसके बाद शुभम ने उन्हें बाबा से जुड़ी कई अद्भुत बातें बताईं. उसी दिन से शोभिनव के दिमाग में बाबा नीम करौली का नाम हमेशा के लिए बस गया.

बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला: तीसरे दिन 100 करोड़ कमा कर नानी की ‘द पैराडाइज’ ने उड़ाया गर्दा; कैसा रहा सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का दूसरा दिन?

कोरोना के दौर में और गहरा हुआ रिश्ता

वैसे तो शोभिनव बचपन से ही भगवान हनुमान के पक्के भक्त रहे हैं और बजरंगबली उनके दिल के सबसे करीब हैं, लेकिन बाबा नीम करौली के साथ उनका ये अध्यात्म और रूहानी रिश्ता कोरोना काल के लॉकडाउन में और भी ज्यादा मजबूत हो गया. उस मुश्किल घड़ी में वे अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक कमरे में फंसे हुए थे. वहां उनके दोस्तों को बाबा के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं था. ऐसे में शोभिनव हर रोज इंटरनेट पर बाबा के चमत्कार और उनकी कहानियां ढूंढते और अपने साथियों को सुनाते. धीरे-धीरे कमरे में मौजूद सभी दोस्तों के मन में बाबा के लिए गहरी श्रद्धा पैदा हो गई.

जब LIVE टीवी पर सिंगर साधु तिवारी ने गाया 'हनुमान अंश' का मशहूर गाना 'पार्वती'#HanumanAnsh #NeemKaroliBaba #ShobhinawSatya #VishalChaturvedi #ZeeNews @RahulSinhaTV @filmervishal pic.twitter.com/VaLVIcYFRb

— Zee News (@ZeeNews) September 26, 2026

पूरी टीम को बांधे रखने वाली कड़ी

शो के दौरान ये बात भी साफ नजर आई कि फिल्म से जुड़े हर शख्स को एक सूत्र में पिरोने वाली ताकत सिर्फ और सिर्फ हनुमान जी की भक्ति ही है. इी बीच एंकर राहुल सिन्हा ने 1995 की पुरानी याद बांटते हुए बताया कि उनके घर में भी बरसों से सुंदरकांड का पाठ होता रहा है. वहीं, टीम ने बताया कि फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना और नम्रता सिंह भी पवनपुत्र की बहुत बड़ी दीवानी हैं और वे हनुमान चालीसा क्लब से जुड़ी हैं. असल में देखा जाए तो संकटमोचन का आशीर्वाद ही इस पूरी टीम की सबसे बड़ी ताकत और इस प्रोजेक्ट की असली बुनियाद बना. वे इस फिल्म से जुड़ी यादों को कभी भूल नहीं सकते.

देसी धुनों और सादगी से सजा संगीत

फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर पर बात करते हुए टीम ने बताया कि जब कहानी लिखी जा रही थी, तभी म्यूजिक के लिए साधु का नाम सबसे आगे रखा गया था. उनके बनाए गानों में भारत की सोंधी मिट्टी की महक, एक अनोखा खुलापन और दिल छू लेने वाली सादगी साफ झलकती है. उनकी धुनें हिंदी साहित्य, आम बोलचाल की भाषा और हमारे लोक शब्दों से सजी हुई हैं. डायरेक्टर ने बताया कि वे साल 2014 से एक साथ काम करते आ रहे हैं. साधु के इसी कमाल के संगीत ने पूरी फिल्म में जान फूकी और इसके आध्यात्मिक माहौल को पर्दे पर पूरी तरह जिंदा कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Hanuman Ansh