गुरु रंधावा ने सोलो कॉन्सर्ट का किया ऐलान, 3 साल के बाद दिल्ली में इस दिन होगा लाइव परफॉर्मेंस
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपने कॉन्सर्ट का ऐलान किया है. 3 साल के ब्रेक बाद सिंगर फैंस के साथ लाइव कॉन्सर्ट करेंगे. दिल्ली में 12 दिसंबर 2026 को उनका कॉन्सर्ट होगा.
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा तीन साल के बाद कॉन्सर्ट का ऐलान किया है. 3 साल बाद गुरु फिर से स्टेज पर वापसी कर रहे हैं. सिंगर ने अपने दा सिर्रा लाइव इन कॉन्सर्ट का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर अपने कॉन्सर्ट की जानकारी दी है. वीडियो में उन्होंने अपने लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर हुई आलोचना के बारे में भी बात की है.
दिल्ली में कॉन्सर्ट करेंगे गुरु रंधावा
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियों में उन्होंने पंजाब से म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सफलता की जर्नी को शेयर किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस के लिए मैसेज भी लिखा. उन्होंने फैंस का धन्यवाद दिया है कि उन्होंने उनके करियर के उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया है. वीडियो में उन्होंने फैंस के लिए खास कॉन्सर्ट का वादा किया है. दिल्ली में 12 दिसंबर 2026 को उनका कॉन्सर्ट होगा.
दिल्ली में होने वाला गुरु का ये कॉन्सर्ट उनके म्यूजिक करियर में 13 साल पूरे होने की खुश पर किया जाएगा. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा. उनका ये कॉन्सर्ट फैंस के लिए थैंक्यू ट्रिब्यूट भी है. साल 2023 के बाद दिल्ली में उनका ये पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा. उनके इस कॉन्सर्ट की तैयारी सारेगामा लाइव द्वारा रिदम्स और वॉर्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा किया जाएगा.
गुरु रंधावा का करियर
गुरु रंधावा का पूरा नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा हैं. साल 2012 में उन्होंने सेम गर्ल से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. उनका पहला सॉन्ग को लोगों ने ज्यादा नोटिस नहीं किया. पहला सॉन्ग उन्होंने श्रीलंकाई सिंगर अर्जुन के साथ मिलकर बनाया था. इसके बाद साल 2013 में उन्होने पहला एल्बम पेज वन रिलीज किया. इस गाने को भी ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली. साल 2015 में पटोला सॉन्ग से उनके पॉपुलैरिटी मिली. इस गाने से उन्हें रातोंरात फेम मिला. इस गाने को उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ गाया था.
गुरु रंधावा के हिट गाने
पटोला के बाद गुरु रंधावा ने कई हिट सॉन्ग बनाएं. सिंगर ने हाई रेटेड गबरू,सूट, बन जा रानी, दारू वरगी, इशारे तेरे और लगदी लाहौर दी हिट गाने दिए हैं. साल 2017 में उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं.
गुरु रंधावा नेट वर्थ
गुरु रंधावा ने अपनी आवाज के दम पर पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. गुरु के सॉन्ग को यंग लोग काफी पसंद करते हैं. खबरों के अनुसार गुरु रंधावा की कुल नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये है, रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें अपने गानों से 20 लाख रुपये मिलते हैं.