SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ना बॉलीवुड, ना पंजाबी... GTA 6 में शामिल हुआ 1982 का बंगाली गाना, भारतीय फैंस हुए एक्साइटेड

कोलकाता की फेमस सिंगर रूपा बिस्वास का बंगाली गाना 'आज शनिवार' (Aaj Shanibar) 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6' (Grand Theft Auto 6) के इन-गेम रेडियो स्टेशन पर आने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 21, 2026, 07:47 IST | Updated: Nov 21, 2026, 07:52 IST
Join

1982 का एक बंगाली गाना 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6' (GTA 6) में शामिल होने के बाद अचानक चर्चा में आ गया है. इस बहुप्रतीक्षित ओपन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर गेम के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. खिलाड़ी इसके विशाल काल्पनिक संसार को एक्सप्लोर कर रहे हैं, मिशन पूरे कर रहे हैं और कई छिपी हुई चीजें खोज रहे हैं. इसी दौरान भारतीय गेमर्स ने गेम के अंदर मौजूद एक कार रेडियो स्टेशन पर रूपा बिस्वास का बंगाली गाना 'आज शनिबार' बजते हुए सुना है.

GTA 6 में शामिल बंगाली गाना 'आज शनिवार'

'आज शनिवार' (जिसका अर्थ है 'आज शनिवार है') 1982 में रूपा बिस्वास के एल्बम 'डिस्को जैज' के हिस्से के रूप में रिलीज हुआ था. इस एल्बम को आशीष खान ने कंपोज और अरेंज किया था, जबकि कोलकाता की गायिका रूपा बिस्वास ने इसके बंगाली और हिंदी गानों में अपनी आवाज दी थी.

"Aaj shanibar" (1982) song made it to GTA VI WorldwideFM !
by u/simp_-_- in kolkata

गेमस्पॉट के अनुसार, 'आज शनिवार' को GTA 6 के इन-गेम रेडियो स्टेशनों में से एक, 'वर्ल्डवाइड FM' पर सुना जा सकता है. यह स्टेशन ग्लोबल हाउस, जैज और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगीत का मिश्रण बजाता है. गेम के खिलाड़ी लियोनिडा (एक काल्पनिक राज्य जहां गेम की कहानी सेट है) में गाड़ी चलाते समय इस रेडियो स्टेशन को सुन सकते हैं.

पुराने बंगाली गाने को शामिल किए जाने ने भारतीय खिलाड़ियों का ध्यान खींचा है, जिनमें से कई शायद इस गाने को पहली बार सुन रहे होंगे. चार दशक से भी पहले रिलीज हुआ यह गाना, इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम लॉन्च के जरिए एक नए दर्शक वर्ग तक पहुंच गया है.

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 जिसे आमतौर पर GTA 6 के नाम से जाना जाता है, रॉकस्टार गेम्स द्वारा विकसित और प्रकाशित एक ओपन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर गेम है. यह 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' सीरीज का आठवां मुख्य गेम है. इसे 19 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज X|S के लिए रिलीट किया गया था. यह 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो V' (2013) के 13 साल से भी ज्यादा समय बाद आया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES