SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भले ही कोई अफेयर हो... कोमल रानी संग डेटिंग रूमर्स पर गोविंदा का बेबाक जवाब, बताया क्यों गए थे लालबागचा राजा

Govinda On Dating Rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों लगातार खबरों में छाए हुए हैं. कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी डेटिंग की खबरों ने हाल में चर्चाओं को हवा दी. हालांकि, इन अटकलों पर गोविंदा ने साफ रिएक्शन देते हुए कहा कि दोनों के बीच रिश्ता पूरी तरह प्रोफेशनली है. इस बीच उन्होंने ये भी बताया कि वो क्यों कमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 25, 2026, 08:31 AM IST | Updated: Sep 25, 2026, 09:06 AM IST
Image Credit: गोविंदा ने बताया लालबागचा राजा क्यों गए थे.
Join

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में छाए हुए हैं. हाल ही में वो अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के पंडाल में नजर आए. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिसमें सबसे खास बात ये है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी कुछ घंटे पहले इसी पंडाल में अकेले दर्शन कर चुकी थीं. इसके बाद गोविंदा और कोमल की साथ में तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे. कोमल रानी के साथ लगातार नजर आने के बाद गोविंदा ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही खबरों पर खुलकर बात की. एक्टर ने इन अफवाहों को महज चर्चा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश बताया.

गोविंदा ने बातचीत करते हुए कहा, 'इसमें किसी की कोई गलती नहीं है. ये एक सोची-समझी साजिश है. आगे और भी ऐसी घटनाएं होंगी. ये मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी इमेज खराब करने की प्लानिंग का हिस्सा था. मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी और चीज पर ध्यान नहीं दिया. मैं काम करता रहा. कई लोग मेरी तारीफ भी करते थे'. गोविंदा का कहना है कि उनका फोकस हमेशा काम पर रहा है और उनके पर्सनल रिश्तों को लेकर बनाई जा रही कहानियों का मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है.

आखिर कोमल के साथ मंदिर क्यों गए थे गोविंदा?

गोविंदा ने ये भी साफ किया कि वो कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा क्यों पहुंचे थे. एक्टर ने कहा, 'ये किसी के लिए भी चर्चा का टॉपिक नहीं है... भले ही कोई अफेयर हो. मैं काम कर रहा हूं और प्रोफेशनली रिश्ते बनाए रख रहा हूं. मैं अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने लालबाग गया था. इससे पहले मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिरों में गया था और ये मेरे लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ. मेरी फिल्में बड़ी हिट रहीं. मैं रवीना टंडन के साथ भी गया था और अब रानी स्वर्णकार के साथ मैंने प्रार्थना की, क्योंकि मैं लंबे समय बाद फिर से काम शुरू कर रहा हूं.' यानी गोविंदा के मुताबिक, कोमल के साथ मंदिर जाना उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' से जुड़ा था और दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित है.

सुनीता आहूजा के बयान ने बढ़ाई हलचल

गोविंदा और कोमल के साथ दर्शन करने के कुछ समय बाद सुनीता आहूजा को एयरपोर्ट पर देखा गया. पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा, 'जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबाज होते हैं इंसान.' उनके इस बयान के बाद एक बार फिर दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. इससे पहले भी सुनीता गोविंदा के कोमल के साथ नजर आने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने कथित तौर पर कोमल की उम्र को लेकर भी सवाल उठाए और गोविंदा को लेकर शुगर डैडी जैसी टिप्पणी की थी.

गोविंदा ने साजिश का लगाया आरोप

सुनीता के बयानों के बाद गोविंदा ने भी अपनी तरफ से जवाब दिया था. एक्टर ने दावा किया कि बॉलीवुड में एक ऐसा ग्रुप है, जो उनकी छवि खराब करना चाहता है. उन्होंने कहा कि उनके नए कलाकारों के साथ काम करने को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. गोविंदा ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में पहले भी कई यंग आर्टिस्ट के साथ काम किया है और ये उनके लिए कोई नई बात नहीं है. उनके मुताबिक, कोमल के साथ उनकी मुलाकात और काम को रोमांटिक रिश्ते के तौर पर पेश करना उनके खिलाफ चल रही कथित प्लानिंग का हिस्सा है. उन्होंने सुनीता को भी उन्हें बदनाम करने से बचने की चेतावनी दी.

तलाक की खबरों का क्या है पूरा मामला?

गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर भी पिछले कुछ समय से खबरें आती रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में तलाक की याचिका दायर की थी, जिसे उन्होंने इस साल अगस्त में वापस ले लिया. इसके बाद सुनीता की तरफ से गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर कई दावे सामने आए. यहां तक कि गोविंदा की दूसरी शादी की चर्चा भी शुरू हो गई. हालांकि, एक्टर के मैनेजर ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है. फिलहाल, गोविंदा ने कोमल के साथ अपने रिश्ते को पूरी तरह प्रोफेशनली बताया और लालबागचा राजा जाने की वजह भी अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करना बताई है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES