SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4000 करोड़ की 'रामायण' को 'गॉडजिला' ने पछाड़ा, कम बजट में जापानी फिल्म ने कैसे मार ली बाजी?

जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' बॉक्स ऑफिस पर रामायण फिल्म को टक्कर दे रही है. काशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी थिएटर में नितेश तिवारी की फिल्म को टक्कर दे रही है. गॉडजिला माइनस जीरो ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 592 करोड़ की कमा कर चुकी हैं. वहीं रामायण ने अब तक 507 करोड़ की कमाई की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 09, 2026, 10:56 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:49 PM IST
Image Credit: 4000 करोड़ रामायण को जापानी फिल्म ने पछाड़ा
Join

जापानी फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को टक्कर दे रही है. तकाशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी फिल्म का क्लैश भारत में तो नहीं हुआ लेकिन दुनिया के बाकि देशों में रामायण और गॉडजिला फिल्म के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. गॉडजिला फिल्म का बजट रामायण के मुकाबले बेहद कम है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म रामायण को कड़ी टक्कर दे रहा है.

'गॉडजिला माइनस जीरो' और रामायण फिल्म का रिव्यू

किसी भी फिल्म की कमाई पर दर्शकों का रिव्यू बेहद जरूरी होता है. फिल्म के अच्छे रिव्यू से फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ता है. 'गॉडजिला माइनस जीरो' के रिव्यू काफी अच्छे रहे हैं. फिल्म के VFX, फिल्म में मॉन्स्टर एक्शन और इमोशनल कहानी लोगों को पसंद आ रही है. ताकाशी यामाजाकी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में इंसानी संघर्ष और युद्ध के बाद के जापान की कहानी को जोड़ने की कोशिश की है. फिल्म की कहानी केवल एक मॉन्स्टर के शहर को तबाह करने तक सीमित नहीं है, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे युद्ध के बाद लोगों की जिंदगी में कैसा बदलाव आया है. इस फिल्म को केवल एक्शन मॉन्स्टर फिल्म की तरह नहीं देख सकते हैं.

रामायण फिल्म को लेकर लोगों के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म ने इंडिया में तो अच्छी शुरुआत की है. विदेशों में अभी फिल्म को वैसी बढ़त नहीं मिली है, जैसी फिल्म से उम्मीद की जा रही थी.

कम बजट में शानदार VFX

'गॉडजिला माइनस जीरो' के VFX का बजट बहुत ही कम है. हॉलीवुड फिल्मों में VFX के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं जापानी फिल्म मेकर्स ने बहुत ही कम बजट में शानदार VFX बनाया है.

गॉडजिला माइनस जीरो की कमाई 


वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार गॉडजिला माइनस जीरो ने अभी तक वर्ल्डवाइड लगभग 592 करोड़ की कमाई की है. वहीं रामायण फिल्म ने अभी तक 507 करोड़ की कमाई की है. गॉडजिला ने नॉर्थ अमेरिका में 297 करोड़ का बिजनेस किया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गॉडजिला रिलीज नहीं हुई है. गॉडजिला को रामायण जितने स्क्रीन नहीं मिले थे. जिस वजह से मेकर्स ने इंडिया में रिलीज पोस्टपोन कर दी.

गॉडजिला माइनस जीरो का टोटल बजट 178 करोड़ 76 लाख है. फिल्म साल 2023 में रिलीज गॉडजिला माइनस वन का सीक्वल है. फिल्म ने उस समय 1070 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं सीक्वल भी अच्छी कमाई कर रही है. अब देखना होगा कि क्या रामायण फिल्म रफ्तार पकड़ेगी.

कमाई में क्यों पिछड़ गई रामायण?

सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्यों गॉडजिला फिल्म रामायण को बीट कर रही है. कहा जा रहा है कि गॉडजिला माइनस वन को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू से फिल्म की कमाई ज्यादा हो रही है. वहीं रामायाण को मिले-जिले रिव्यू से कमाई पर असर पड़ रहा है. रामायण एक सुनी-सुनाई कहानी है. गॉडजिला एक हिट फ्रेंचाइजी है जिसमें नई कहानी है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES