SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कांटे' के डायरेक्टर का अचानक निधन, आखिरी पोस्ट में दिखी थी बेटी के लिए खुशी; लिखी थी दिल छू लेने वाली बात

मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता का बाथरूम में फिसलने से निधन हो गया है. जानिए उनके करियर, आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट और अपने बच्चों के लिए उनके खास लगाव के बारे में.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 31, 2026, 12:54 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 12:58 PM IST
Image Credit: संजय गुप्ता ने बनाईं कई आइकॉनिक फिल्में, परिवार के बहुत करीब थे डायरेक्टर (X/@_SanjayGupta)
Join

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को अचानक निधन हो गया. 31 अक्टूबर को उनके निधन की खबर बाहर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. वह एक ऐसे डायरेक्टर थे जिन्होंने अपनी शानदार फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नया स्टाइल दिया. फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपने बच्चों की उपलब्धियों को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते थे.

संजय गुप्ता को अपने दोनों बच्चों पर बहुत गर्व था और वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ किया करते थे. एक्स पर 21 अक्टूबर को किया गया उनका आखिरी पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने डाइनिंग टेबल पर अपनी बेटी द्वारा बनाए गए एक विशाल लीगो स्ट्रक्चर की फोटो शेयर की थी. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि मेरे डाइनिंग टेबल पर अब तक का सबसे बड़ा लीगो बन रहा है, यह बहुत कमाल है.

बेटे के अनुशासन पर लिखा था भावुक नोट

अपनी बेटी के अलावा संजय गुप्ता अपने बेटे शिवांश के भी बहुत करीब थे. इससे पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे शिवांश के लिए एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा था. उन्होंने लिखा था कि बचपन में हमारे पास ज्यादा कुछ नहीं होता था, लेकिन मेरे बेटे तुम्हारे पास सब कुछ है. फिर भी तुम अपनी मेहनत से अपनी खुद की पहचान बनाने का रास्ता चुनते हो. उन्होंने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो, उनका बेटा सुबह 5 बजे उठकर जिम जाता है और फिर 7.30 बजे अपने आप स्कूल के लिए निकलता है. उन्होंने लिखा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है बेटा.

 

 

बेटे की ट्रैकिंग का भी मनाया था जश्न

संजय गुप्ता सिर्फ अपने बेटे के अनुशासन की ही तारीफ नहीं करते थे, बल्कि उसकी एडवेंचर से भरी जिंदगी का भी जश्न मनाते थे. इसी साल मई में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके 15 साल के बेटे शिवांश ने महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी कालसूबाई पर चढ़ाई पूरी की है. उन्होंने गर्व से बताया था कि उनके बेटे ने सुबह 3 बजे से 11 बजे तक ट्रैकिंग करके यह मुकाम हासिल किया और अब वह नेपाल के अन्नपूर्णा बेस कैंप की 10 दिनों की यात्रा पर जाने की तैयारी में है.

फिल्मी करियर और निधन की वजह

संजय गुप्ता ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'शूटआउट एट वडाला', 'जज्बा', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी कई सुपरहिट और एक्शन से भरपूर फिल्में बनाईं. उन्होंने एक्टर संजय दत्त के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' साल 2025 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाथरूम में पैर फिसलने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके कारण उनका निधन हो गया. अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की है.

(इनपुट आईएएनएस से भी) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES