एक सीरीज, 5 सीजन और 43 देशों में दीवानगी, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग, दुनियाभर में मच रहा है 'Fauda' का शोर
नेटफ्लिक्स पर इस वॉर सीरीज ने तहलका मचा दिया है. ये वेब सीरीज 43 देशों में ट्रेंड कर रही हैं. सीरीज का 5वां सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है, जो कि टॉप 10 में है.
नेटफ्लिक्स पर वॉर सीरीज 8 सितंबर को रिलीज हुई है. ये वॉर सीरीज फौदा है. इसका 5वां सीजन जारी हुआ है. सीरीज रिलीज होते ही 43 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज के पहले 4 सीजन को काफी पसंद किया गया है. वहीं 5वां सीजन ने ओटीटी पर गर्दा उड़ा रखा है. IMDb पर इस सीरीज को 8.3 की तगड़ी रेटिंग मिली है.
43 देशों में ट्रेंड कर रही है फौदा
नेटफ्लिक्स पर फौदा सीरीज का 5वां सीजन जारी हो चुका है. 5 वां सीजन दुनियाभर के 43 देशों में टॉप 10 पर ट्रेंड कर रहा है. फौदा सीरीज में टोटल 59 एपिसोड्स हैं. सीरीज की कहानी और एक्शन सीन को काफी पसंद किया जा रहा है. फौदा का मतलब उथल-पुथल है. यह सीरीज इजराइली डिफेंस फोर्सेज पर आधारित है. इस सीरीज को लियोर राज और एवी इस्साचारोफ ने बनाई है. सीरीज की कहानी डिफेंस फोर्सेज के अनुभव पर ली गई है. सीरीज की कहानी यूनिट कमांडर डोरोन और उनकी टीम पर आधारित है.
साल 2015 में आया था पहला सीजन
फौदा का सीरीज के पहले सीजन की शूटिंग गाजा युद्ध के दौरान काफ्र कासिम में हुई थी. 15 फरवरी को सीरीज को रिलीज किया गया था. फौदा का दूसरा सीजन 31 दिसंबर 2017 को रिलीज हुआ है. वहीं तीसरा सीजन गाजा पट्टी पर आधारित है, जो कि 2019 और 2020 को रिलीज हुआ था. चौथा सीजन 2023 में आया था. सीरीज में सीरिया और लेबनान तक की स्टोरी दिखाई गई थी. साल 2026 में 5वां सीजन रिलीज हो गया था.
क्या है सीरीज की कहानी
सीरीज का पहला सीजन डोरोन की जिंदगी पर फोकस है. डोरोन एक पूर्व मिस्ता रेव है. मिस्ता रेव खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अरब लोगों की भाषा और उनके तौर तरीके के साथ रहने वाला इजराइली सैनिक है. डोरोन को पता चलता है कि तौफीक हामेद हमास का आतंकवादी जिंदा है जिसे डोरोन ने मारा था. वह अब एक और आतंकी हमले की साजिश रच रहा है. हामेद को मारने के लिए डोरोन फिर से यूनिट में शामिल होता है. जिसके बाद एक्शन और उथल-पुथल का सिलसिला शुरू हो जाता है.
5वें सीजन की कहानी
फौदा के पांचवें सीजन की कहानी 7 अक्टूबर के हमलों की घटना की कहानी है. एली और सलेम हमास के ऑपरेटिव को पकड़ने के लिए मार्सिले जाते हैं, क्योंकि 7 अक्टूबर के दौरान सलेम के बेटे और एली के परिवार की हत्या कर दी जाती है. डोरोन उनको रोकने के लिए मार्सिले जाते हैं, जिसके बाद वह मिशन का हिस्सा बन जाते हैं. मिशन को पूरा करने के लिए वह हमास से जुड़ जाते हैं. पूरी कहानी जानने के लिए आपको फौदा सीरीज देखनी होगी.