SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फैजल शेख ने किया निकाह, पत्नी संग मिस्टर फैजू ने शेयर की तस्वीरें, देखें कौन है यूट्यूबर की लेडी लव

खतरों के खिलाड़ी फेम यूट्यूबर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर अपनी निकाह की फोटो शेयर की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 10, 2026, 03:47 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 03:51 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

लंबे समय के फैजल शेख को लेकर खबरें आ रही थी कि मिस्टर फैजू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था. आखिरकार यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर निकाह की फोटो शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है.

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह

मिस्टर फैजू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निकाह की फोटो शेयर की है. उन्होंने मदीना शरीफ में निकाह किया है. यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर निकाह की खूबसूरत फोटो पोस्ट की है. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा भी रिवील किया है.

 ऑफ व्हाइट शेरवानी में दिखें फैजल

फैजल ने मदीना शरीफ में निकाह किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की है. सफेद शरेवानी में मिस्टर फैंजू हैंडसम लग रहे हैं. उनकी दुल्हन ने भी ऑफ व्हाइट लिबास पहना हुआ है. सफेद लिबास और लाल रंग के दुपट्टे में फैजू की पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैजू भी अपनी दुल्हन से नजरें नहीं हटा पा रहे थे.

फैजू ने इंस्टाग्रा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- कुरान 78.8 और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया. एक सपने का सच होना, अल्लाह का शुक्र है. मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह और मेरे साथ पूरा परिवार. यह एक नेमत है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.  पोस्ट में फैजू ने लिखा- अब हम जब साथ मिलकर इस सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो हमें अपनी दुआयों में याद रखें. अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह प्यार और बरकत से नवाजे, आमीन.

कौन हैं फैजू की पत्नी

सोशल मीडिया पर वायरल वेडिंग कार्ड के अनुसार फैजू की पत्नी का नाम निखत फातिमा है. निखत को प्यार से तान्या कहा जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार तान्या उनके रिश्तेदार में है. कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता काफी पुराना है.

19 अक्तूबर को वलीमा

मदीना में निकाह के बाद फैजू मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे. उनका वलीमा 19 अक्तूबर 2026 को होगा. वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं.

जन्नत जुबैर संग जुड़ चुका है नाम

फैजू का नाम लंबे समय तक पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ जोड़ा गया है. दोनों को साथ में म्यूजिक वीडियो, व्लॉग्स में देखा गया है. ना ही फैजू और ना ही जन्नत ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई कमेंट किया था. आधिकारिक तोर पर दोनों में से किसी ने भी अपने लिंकअप को लेकर कुछ बोला था. कुछ समय पहले उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES