SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माही विज ने लव गिल को बताया प्रियंका जग्गा, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दिया करारा जवाब

हाल ही में बिग बॉस 20 में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस होती है. इस दौरान माही ने लव को बोलती हैं कि वह प्रियंका जग्गा की तरह लगती है. माही की ये कमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया है. वहीं अब एक्स कंटेस्टेंट का रिएक्शन सामने आया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 28, 2026, 16:39 IST | Updated: Nov 28, 2026, 16:42 IST
Image Credit: प्रियंका जग्गा का रिएक्शन
Join

बिग बॉस 20 फाइनल की तरफ बढ़ रहा है. फिनाले से पहले शो में कंटेस्टेंट के बीच का समीकरण बदलता हुए नजर आ रहा है. घरवालों के बीच एक दूसरे के लिए कड़वाहट देखने को मिल रही है.  बिग बॉस घर में अक्सर लड़ाई देखने को मिलती है. हाल ही में माही विज और लव गिल के बीच बड़ी लड़ाई हो जाती है. लड़ाई के दौरान माही ने लव की तुलना प्रियंका जग्गा से कर दी, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस शुरू हो जाती है. वहीं अब प्रियंका ने अपना रिएक्शन दिया है.

माही और लव के बीच हुई थी बहस

नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव पिंजरे में बंद थी. उस दौरान माही वहां से जा रही थी तभी लव ने उनके ऊपर तंज कस दिया. माही गुस्से में पलती और उन्होंने लव से पूछा कि क्या कहा. जिसके बाद लव ने माही को बोला मैं अब क्यों बताऊंग. जिसके बाद माही और लव के बीच काफी बहस शुरू हो जाती है. इसी लड़ाई के दौरान माही लव की तुलना प्रियंका जग्गा से करती है.

माही बोलती है कि लव की शक्ल बिल्कुल प्रियंका जग्गा जैसी है. माही बोलती है कि उसे पता होगा प्रियंका जग्गा कौन. जिसके बाद कनिका और गुल्लू पूछते हैं कि आखिर प्रियंका कौन है. कनिका भी लव की प्रियंका संग हो रही तुलना से हैरान हो जाती है. दरअसल बिग बॉस इतिहास में प्रियंका का नाम गलत टैग से जुड़ा है.

प्रियंका ने किया रिएक्ट

प्रियंका जग्गा नाम आते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन मेड रील शेयर किया है. प्रियंका ने बोला कि बिग बॉस में वह जितना दिन भी खेली हैं वह सोलो गेम खेला है.

किस सीजन में आई थी प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा बिग बॉस 10 का हिस्सा थी. दिसंबर 2016 में वीकेंड का वार में सलमान खान संग उनकी तीखी बहस हुई थी. दरअसल सो में उन्होंने लोपा मुद्रा राउ और मनुं पंजाबी की दिवंगत मां के लिए पर्सनल कमेंट किया था. जिस पर सलमान खान ने उन्हें डांट लगाई. मामला इतना बढ़ गया था कि उन्हें शो छोड़ने के लिए कह दिया था. 

इसे भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की 'ईठा' को CBFC से मिली हरी झंडी, 2 घंटे 52 मिनट के रनटाइम के साथ तोड़ेगी एक्ट्रेस का रिकॉर्ड 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES