App

'मेरे इश्क की दुनिया में...' बंदूक हाथ में थाम इमरान हाशमी ने उड़ाए फैंस के होश, Gunmaster G9 का पोस्टर वायरल

बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी अपनी आने वाली रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'गनमास्टर G9' के नए पोस्टर में स्मोकिंग गन के साथ खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. ये धमाकेदार पोस्ट रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

'मेरे इश्क की दुनिया में...' बंदूक हाथ में थाम इमरान हाशमी ने उड़ाए फैंस के होश, Gunmaster G9 का पोस्टर वायरल
Image Credit: गनमास्टर G9

रोमांटिक हीरो इमरान हाशमी एक बार फिर से पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. मेकर्स ने उनकी आने वाली रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'गनमास्टर G9' का एक नया और बेहद अट्रैक्टिव पोस्टर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर में इमरान का लुक काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर ये साफ पता चलता है कि वो इस बार एक फुल-ऑन एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी ये फिल्म 27 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस पोस्टर में पूरी लाइमलाइट इमरान हाशमी पर ही टिकी हुई है. उनके हाथ में धुएं से उठती हुई पिस्तौल (स्मोकिंग गन) है और चेहरे पर एक सख्त, बेपरवाह एक्सप्रेशन है.

पोस्टर पर लिखे, 'मेरे इश्क की दुनिया में आओगे, तो इस दुनिया से जाओगे.' ये डायलॉग साफ इशारा करता है कि इस कहानी में प्यार की राह आसान नहीं होगी और हीरो अपने रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करने का इरादा रखता है. अक्सर फिल्मों में एक लवर बॉय को सीधा-सादा दिखाया जाता है, लेकिन 'गनमास्टर G9' का हीरो थोड़ा अलग और एग्रेसिव है.

इमरान का सबसे मुश्किल एक्शन रोल

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जुनूनी इंसान के आसपास घूमती है, जो अपनी प्रेमिका की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. वो अपनी मोहब्बत को बचाने के लिए हिंसा का रास्ता चुनने से भी पीछे नहीं हटता है. हालिया गानों से हटकर, इस नए पोस्टर ने फिल्म के डार्क और एक्शन-पैक पहलुओं को सामने ला दिया है. इस फिल्म में इमरान हाशमी को फिजिकली काफी मेहनत करनी पड़ी है. फिल्म में ऑडियंस को जबरदस्त फाइट कोरियोग्राफी, क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट और ताबड़तोड़ गन बैटल देखने को मिलेंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मेकर्स ने एक्शन सीन्स में सफाई लाने के लिए इन्हें भारत की असली लोकेशन्स पर शूट किया है. ऐसे में एक्शन लवर्स के लिए ये फिल्म एक बेहतरीन ट्रीट साबित हो सकती है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका में जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी, जबकि अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी बेहद अहम किरदारों में हैं. भले ही पोस्टर में फिलहाल सिर्फ इमरान का स्वैग दिख रहा है, लेकिन फिल्म में रोमांस और बदले की भावना का एक बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलेगा. इससे पहले रिलीज हुए गानों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और अब मेकर्स फिल्म के थ्रिल और एक्शन पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं.

27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में धमाका

'गनमास्टर G9' को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने मिलकर तैयार किया है. इसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पेश किया गया है और ये SRE स्टूडियो LLP का प्रोडक्शन है. फिल्म के ऑल-इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स PEN मरुधर के पास हैं, वहीं विदेशी बाजारों में फार्स फिल्म्स इसे रिलीज करेगी. 27 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली ये फिल्म इमरान के फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More