App

सालों पहले फ्लॉप हुई थी फिल्म, अब ओटीटी पर कर रही है ट्रेंड, 19 साल बाद बदली किस्मत

साल 2007 की फ्लॉप फिल्म अब अचानक ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म जब रिलीज हुई थी तो थिएटर में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की कमी देखी गई थी. अब समय के साथ फिल्म लोगों को पसंद आ रही है.

सालों पहले फ्लॉप हुई थी फिल्म, अब ओटीटी पर कर रही है ट्रेंड, 19 साल बाद बदली किस्मत


हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में है जो थिएटर में तो फ्लॉप हो जाती हैं लेकिन समय के साथ लोगों के पसंदीदा फिल्म बन जाती है. 19 साल पहले एक फिल्म आई थी. उस समय फिल्म थिएटर में तो फ्लॉप हो गई थी लेकिन अब इतने सालों बाद फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं. लोगों के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता दिख रहा है.

आवारापन 


आवारापन फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था. सालों बाद फिल्म ओटीटी पर धमाल मचा रही है. सालों पहले फिल्म फ्लॉप हो गई थी. समय के साथ इमरान हाशमी की फिल्म कल्ट बन गई है.

गैंगस्टर के रोल में थे इमरान 


इमरान ने फिल्म में शिवम पंडित गैंगस्टर का किरदार किया था. उनके साथ लीड रोल में श्रिया सरन और मृणालिनी शर्मा थी. फिल्म में आशुतोष राणा विलेन के रोल में थे. फिल्म की कहानी शिवम के इर्द गिर्द घूमती है. शिवम की गर्लफ्रेंड की मौत हो जाती है जिसकी वजह से उसका दिल टूट जाता है. वह अपने सदमे से बाहर नहीं निकल पाता है. उसका बॉस उसे अपनी प्रेमिका परन जर रखने को बोलता है.

शिवम को पता चलता है कि रीमा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार है वह जाना चाहती है. शिवम बॉस के खिलाफ जाकर रीमा की मदद करता है. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलता है.

ओटीटी पर कर रही है ट्रेंड 


इमरान हाशमी की फ्लॉप फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं. फिल्म अमेजन प्राइम पर 6 नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं. फिल्म ने टॉप 10 में जगह बना ली है. सालों पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी.

म्यूजिक हुआ था हिट 


फिल्म थिएटर में फ्लॉप हो गई थी लेकिन इसका म्यूजिक हिट था. फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे. फिल्म का गाना तो फिर आओ, तेरे मेरा रिस्था, माहिया और मोला मौला सुपरहिट हुए थे. आज भी यह गाने यंग लोगों को पसंद है. आवारापन के गाने

आवारापन 2 


हाल ही में आवारापन 2 रिलीज हुई थी. फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की जैसे स्टार थे. आवारापन 2  साल 2026 में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया गया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More