SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एकता कपूर ने किया द डर्टी पिक्चर 2 का ऐलान, 15 साल बाद पर्दे पर दिखेगा एंटरटेनमेंट-एंटरटेनमेंट-एंटरटेनमेंट

साल 2011 में रिलीज फिल्म द डर्टी पिक्चर से विद्या बालन रातोंरात बड़ी स्टार बन गई थी. फिल्म रिलीज के बाद वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुई थी. वहीं 15 साल बाद एकता कपूर ने फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 11, 2026, 08:04 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 08:06 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

एकता कपूर ने 15 साल बाद फिल्म द डर्टी पिक्चर के सीक्वल का ऐलान किया है.प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया है कि फिल्म की कहानी ऐसी महिला के इर्द-गिर्द होगी जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है. फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है.

द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन लीड रोल में नजर आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थी. फिल्म में विद्या ने सिल्क का किरदार निभाया था. विद्या के किरदार को लोगो ंको काफी पसंद किया था. वहीं एकता कपूर ने फिल्म के सीक्व की घोषणा घर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

एकता कपूर ने की द डर्टी पिक्चर की घोषणा

एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में फिल्म को लेकर ऐलान किया. पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया है कि वह दा डर्टी पिक्चर 2 पर काम कर रही हैं. प्रोड्यूसर ने बताया कि उनके लिए यह एक बड़ी फिल्म है, जिसे वह बनाने की तैयारी कर रही हैं. एकता ने बताया है कि उन्हें 15 साल बाद ऐसी कहानी मिली है जिसपर वह सीक्वल बनाना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं जिसका नाम द डर्टी पिक्चर 2 है. 15 साल बाद वो कहानी मिली है जिसे मैं बताना चाहती हूं.

साउथ की टॉप एक्ट्रेस की लाइफ पर बनी थी फिल्म 

साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने लीड रोल निभाया था. फिल्म में विद्या के साथ नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की लाइफ पर आधारित थी. फिल्म उनकी लाइफ से जुड़े सच को दिखाया गया था.

फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक महिला अपने दम पर अपनी पहचान बनाती हैं, लेकिन समाज उसे अलग ही नजर से देखता है. फिल्म में दिखाया कि कैसे एक महिला ने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है. उन्होंने समाज की परवाह नहीं की है.

एकता कपूर ने फिल्म की कहानी को लेकर हिंट दिया है  द डर्टी पिक्चर को लेकर सिल्क स्मिता जैसी कहानी पर्दे पर दिखाई जाएगी.  प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अभी रिवील नहीं किया है कि पर्दे पर किस महिला की कहानी पर्दे पर दिखेगी. इसके अलावा एकता कपूर ने लीड एक्ट्रेस के नाम का भी खुलासा नहीं किया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES