App

बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम: दशहरा की छुट्टी पर थिएटर्स में जमकर बरसे नोट, इस फिल्म के लिए लकी रहा विजयादशमी का दिन

विजयादशमी के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से लेकर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और विजय देवरकोंडा की ‘राणाबली’ ने टिकट काउंटर्स पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी. चलिए बताते हैं किस फिल्म के लिए दशहरा की छुट्टी लकी साबित हुई.

बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम: दशहरा की छुट्टी पर थिएटर्स में जमकर बरसे नोट, इस फिल्म के लिए लकी रहा विजयादशमी का दिन
Image Credit: इस फिल्म के लिए लकी रही दशहरा की छुट्टी

फेस्टिव सीजन आते ही सिनेमाघरों की रौनक एकदम से बढ़ जाती है और इस बार भी दशहरा के मौके पर ऐसा ही गजब का माहौल देखने को मिला और इस बात तो बात ही कुछ और थी, क्योंकि इसी साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को बीच जोरदास मुकाबला देखने को मिला. इन फिल्मों के बीच कमाई को लेकर जबरदस्त क्लैश चल रहा है. हर फिल्म एक दूसरे को पछाड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाती दिख रही है. ऑडियंस के पास भी इस समय फिल्मों के कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. यही वजह है कि टिकट काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ी और कमाई के मामले में सभी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

दशहरा के दिन इन सभी फिल्मों ने जमकर कमाई की है और हर फिल्म का अपना अलग स्वैग देखने को मिला. सबसे बड़ा धमाका रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने किया, जिसने छठे दिन 296.25 करोड़ से ज्यादा की भारी-भरकम कमाई की. वहीं, विजय देवरकोंडा की ‘राणाबली’ ने अपने पांचवें दिन 37.90 करोड़ की धांसू कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया. इसके अलावा अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने अपने 19वें दिन 357.80 करोड़ बटोरे. यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने 19.23 करोड़, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने 14.75 करोड़ और लंबे समय से टिकी ‘हनुमान अंश’ ने भी 75वें दिन 340.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया.

‘जेलर 2’ का टिकट खिड़की पर राज

दशहरा के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा सिक्का अगर किसी का चला है, तो वो सिर्फ साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ है. फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को घरेलू स्तर पर 46 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई करके सबको पीछे छोड़ दिया. रजनीकांत का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. फिल्म की रफ्तार को देखकर साफ लग रहा है कि ये आने वाले दिनों में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाली है. त्योहार का सबसे ज्यादा फायदा इसी फिल्म को मिला.

‘राणाबली’ और ‘दृश्यम 3’ की जबर्दस्त वापसी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राणाबली’ को भी छुट्टी का पूरा फायदा मिला. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी बेहतर उछाल माना जा रहा है. दूसरी तरफ, अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ अपनी रिलीज के 19वें दिन भी थिएटर्स में पूरे दम के साथ डटी हुई है. फिल्म ने मंगलवार को 6.25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जो उसके बीते दिन के कलेक्शन से लगभग दोगुना है. दोनों ही फिल्मों ने छुट्टी के दिन दर्शकों को खूब अट्रैक्ट किया और अच्छा मुनाफा कमाया.

‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ को मिली राहत

हाल ही में नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ के लिए भी दशहरा का दिन काफी खुशियां लेकर आया. रिलीज के 5वें दिन इसने 4.35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. वहीं, पांचवें नंबर पर मौजूद राजकुमार राव की कोर्ट-रूम ड्रामा मूवी ‘प्रहार’ के लिए भी ये दिन बड़ी राहत लेकर आया. फिल्म ने मंगलवार को 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दोनों फिल्मे एक-दूसरे से एकदम अलग थीं, फिर भी दर्शकों ने छुट्टी के दिन इन दोनों फिल्मों को देखने में काफी दिलचस्पी दिखाई और इनके बिजनेस को सहारा दिया.

‘हनुमान अंश’ की बड़ी अचीवमेंट 

इस लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ शामिल है, जिसने विजयादशमी के मौके पर 62 लाख रुपये का बिजनेस किया. ये आंकड़ा भले ही बाकी बड़ी फिल्मों के मुकाबले छोटा लगे, लेकिन सबसे खास बात ये है कि मंगलवार का दिन इस फिल्म के लिए रिलीज का 75वां दिन था. किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के ढाई महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिके रहना और लाखों की कमाई करना अपने आप में बहुत बड़ी कामयाबी है. इस तरह त्योहार के सीजन ने हर छोटी-बड़ी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खुलकर कमाई करने का एक शानदार मौका उपलब्ध कराया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More