SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Drishyam 3 का तगड़ा बज: एडवांस बुकिंग में अजय देवगन की फिल्म उड़ा रही गर्दा, धड़ाधड़ बिक रहे टिकट; रिकॉर्ड तोड़ कमाई की तैयारी!

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही टिकट खिड़की पर तहलका मचा रही है. नेशनल चेन्स में एडवांस बुकिंग की रफ्तार देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करेगी. 2 अक्टूबर की छुट्टी से फिल्म को और बड़ा फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 29, 2026, 07:55 AM IST | Updated: Sep 29, 2026, 08:21 AM IST
Image Credit: एडवांस बुकिंग में गदर मचा रही ‘दृश्यम 3’ (AI)
Join

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह रेडी है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फैमिली ड्रामा फिल्म को लेकर लोगों के बीच भी काफी क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर और इशिता दत्ता जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं. बड़े पर्दे पर विजय सालगांवकर की नई कहानी देखने के लिए लोग बेताब हैं. यही वजह है कि एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकट खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात 11 बजे तक देश की दो सबसे बड़ी नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में फिल्म के करीब 76,000 टिकट पहले दिन के लिए बिक चुके हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो अकेले पीवीआर आईनॉक्स में करीब 60,000 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. वहीं, सिनेपॉलिस में अब तक लगभग 16,000 टिकट बिक चुके हैं. टिकटों की ये तेज बिक्री साफ बताती है कि फिल्म को लेकर माहौल पूरी तरह बन चुका है. मेकर्स और ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये रफ्तार और तेजी से बढ़ सकती है.

ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई का अनुमान

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रिलीज के ठीक पहले के वक्त में टिकटों की बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्मों में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. इसके साथ ही फिल्म को 2 अक्टूबर की गांधी जयंती की राष्ट्रीय छुट्टी का भी तगड़ा फायदा मिलने वाला है. पिंकविला प्रेडिक्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ पहले दिन भारत में 50 से 60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है. उनके मुताबिक इसका पिनपॉइंट अनुमान करीब 55 करोड़ रुपये का है. अगर यही रफ्तार बनी रही तो ये आंकड़ा और बढ़ सकता है.

पेरिस फैशन वीक में हुस्न का जलवा: सिर पर क्राउन और ब्लैक वेलवेट गाउन पहन जब रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या राय, बेमिसाल खूबसूरती देख हर कोई हो गया Miss World का दीवाना

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार परफॉर्म कर रही है. ओवरसीज सर्किट में इसे जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे लगता है कि ये अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी विदेशी ओपनिंग साबित हो सकती है. कहानी को लेकर बना सस्पेंस और पिछली दो फिल्मों की पॉपुलैरिटी विदेश में रह रहे भारतीय ऑडियंस को भी सिनेमाघरों की तरफ खींच रही है. एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि फिल्म दुनियाभर में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने की तैयारी में है.

पहली फिल्म से शुरू हुआ था विजय सालगांवकर का सफर

इस शानदार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘दृश्यम’ 2015 को रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था. उस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर लीड रोल में नजर आए थे. करीब 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 67.13 करोड़ रुपये नेट और 93.24 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे. वहीं, विदेश में 42.68 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाते हुए इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 135.92 करोड़ रुपये रहा था.

दूसरी किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास

फ्रेंचाइजी की दूसरी कड़ी ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया था. इस फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट के साथ अक्षय खन्ना की एंट्री ने कहानी में नया रोमांच भर दिया था. करीब 50 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर सुनामी ला दी थी. फिल्म ने भारत में 240.54 करोड़ रुपये नेट और 286.36 करोड़ रुपये ग्रॉस का जबरदस्त बिजनेस किया था. वहीं ओवरसीज में 58.69 करोड़ रुपये ग्रॉस जोड़कर इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 345.05 करोड़ रुपये पहुंच गया था, जिसने इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES