SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'डॉन' को पकड़ना नामुमकिन है: फरहान अख्तर का Masterplan फेल, रणवीर सिंह के बाद Don 3 से दूर हुए साउथ विलेन अर्जुन दास!

Don 3 controversy: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' के तीसरे पार्ट को लेकर विवाद और खबरें अभी तक थमती हुई नजर नहीं आ रही हैं. रणवीर सिंह की एग्जिट के बाद फरहान अख्तर ने तमिल एक्टर अर्जुन दास को इस फ्रेंचाइजी का मेन लीड बनाने की कोशिश की थी, जिसका खुलासा हाल ही में एक्टर ने खुद किया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 03, 2026, 01:14 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 03:23 PM IST
Image Credit: फरहान अख्तर का Masterplan फेल!
Join

हिंदी बेल्ट की ऑडियंस के लिए 'डॉन' कोई आम फिल्म या कहानी नहीं है, बल्कि एक इमोशन है, जिसे वो शाहरुख खान से जोड़कर देखते हैं. इस फिल्म के अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और दोनों भाग में किंग खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया. बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट बनाने की प्लानिंग की, जो काफी लंबे समय से विवादों का हिस्सा बना हुआ है. दरअसल 'डॉन 3' के लिए फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को फाइनल किया था, लेकिन दोनों के बीच आपसी मतभेद के कारण उन्होंने फिल्म से बैकआउट कर दिया.

इस विवाद के बाद 'डॉन 3' की मेकिंग पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे बचने के लिए फरहान अख्तर ने तमिल के जाने-माने एक्टर अर्जुन दास से फिल्म के मेन लीड के लिए कॉन्टैक्ट किया था. हाल ही में एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि फरहान ने उन्हें 'डॉन 3'के लिए अप्रोच किया था.

'डॉन 3' अर्जुन दास ने किया खुलास

साउथ सिनेमा में अपनी बुलंद आवाज और दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अर्जुन दास जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने फरहान अख्तर की मोस्टअवेटेड फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. अर्जुन ने बताया कि उन्हें फरहान अख्तर की तरफ से खुद फोन आया था और दोनों के बीच फिल्म के किरदार को लेकर मुलाकात की और फिर गहरी चर्चा भी हुई. 

हालांकि, उन्होंने भारी मन से साफ किया कि बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद अब वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. अर्जुन ने फरहान की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें फ्यूचर में उनके साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी कि उनकी एक दूसरी फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है.

बीच में अटका 'डॉन 3' का सफर

साल 2023 में जब 'डॉन 3' का ऐलान हुआ था, तब रणवीर सिंह को अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए चुना गया था. लेकिन समय के साथ-साथ फिल्म की शूटिंग में लगातार देरी होती गई और स्क्रिप्ट को लेकर मेकर्स और एक्टर के बीच अनबन की खबरें आने लगीं. रिपोर्ट्स की मानें, तो स्क्रिप्ट में बदलाव और कास्टिंग के फैसलों से रणवीर सहमत नहीं थे. आखिरकार, लंबे खिंचाव के बाद दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह ने ऑफिशियली तौर पर इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया. उनके अलग होते ही फिल्म का फ्यूचर पूरी तरह से खतरे में पड़ गया.

45 करोड़ का मुआवजा और विवाद

रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया. निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्टर से कथित तौर पर 45 करोड़ रुपये के नुकसान के मुआवजे की मांग की. देखते ही देखते ये तकरार सिने संगठनों के दरवाजे तक जा पहुंची. निर्माताओं ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) का रुख किया, जिसने शुरुआती असहयोग निर्देश के बाद अपना रुख बदला. वहीं, मामला इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के पास भी पहुंचा, जहां रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने इस भारी-भरकम मुआवजे के दावे को चुनौती दी. फिलहाल कानूनी और मोरल बहसों के बीच 'डॉन 3' का मास्टरप्लान पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES