)
दिव्या खोसला का हिंदी सिनेमा का सफर इतना आसान नहीं था. दिव्या ने कॉलेज के दिनों मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम किया था. दिव्या खोसला का जन्म 27 नवंबर को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ, वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. दिव्या का परिवार काफी ट्रेडिशनल और अनुशासित था. आइए जानते हैं उनका बॉलीवुड सफर.
दिव्या ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की थी. इसके बाद दिव्या ने बीकॉम की डिग्री जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से ली. इस दौरान एक्ट्रेस ने मॉडलिंग और विज्ञापन पर काम करना शुरू किया. कॉलेज के दिनों वह पढ़ाई में अच्छी नहीं थी. कॉलेज के दिनों में वह मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. एक्टिंग में करियर बनाना उनके लिए आसान नहीं था. शुरुआती समय में उनके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे.
दिल्ली के एक होटल में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो के लिए ऑडिशन चल रहा था. इस ऑडिशन में काफी लड़किया आई थी. दिव्या ने भी वहां ऑडिशन दिया था. उनके गाने के लिए कास्ट कर लिया. इसके कुछ दिनों बाद उन्हें शूटिंग के लिए बुलाया गया. इसके बाद वह मुंबई गईं, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो के लिए ऑडिशन दिए. मुंबई आने के शुरुआती समय में उन्हें सलमान खान के साथ म्यूजिक वीडियो हनी हनी(जिसे 'जिद ना करो ये दिल का मामला है' के लिए पॉपुलर है) इस म्यूजिक वीडियो से उन्हें अच्छी पहचान मिली. लेकिन साल 2003 के अभिजीत भट्टाचार्य के पॉपुलर सॉन्ग कभी यादों में आऊं से उनके फेम मिला. इस सॉन्ग से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी.
म्यूजिक वीडियो हिट होने के बाद दिव्या को फिल्मों में काम करने का मौका मिलना लग गया. साल 2004 में उन्होंने तेलुगु फिल्म लव टुडे की थी. बॉलीवुड में उन्होंने बोला कि अब तुम्हारे हवाले वत साथियों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के दौरान दिव्या की मुलाकात टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार से मुलाकात हुई थी. पहली ही मुलाकात में उन्हें पसंद करने लगे थे. कुछ समय बाद जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में भूषण कुमार के साथ शादी कर ली.
शादी के बाद कुछ समय के लिए दिव्या ने एक्टिंग से दूरी बना ली. साल 2011 में दोनों ने बेटे रूहान का स्वागात किया. इसके बाद दिव्या ने डायरेक्शन में कदम रखा. वहीं पिछले कुछ सालों से दिव्या फिर से एक्टिंग जगह में वापस आ गई.
इनपुट-आईएएनएस