SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले मचा हड़कंप, ईमेल में दी गई IED ब्लास्ट की धमकी; जांच में जुटी पुलिस

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. कार्यक्रम को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट करने की धमकी वाला ईमेल मिला है. सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Written By Swati Singh
Published: Nov 24, 2026, 13:24 IST | Updated: Nov 24, 2026, 13:33 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का बेंगलुरु कॉन्सर्ट लगातार चर्चा में बन हुआ है. अब उनके शो को लेकर एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, उनके बेंगलुरु में होने वाले शो से पहले पुलिस को बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला है. ईमेल में कॉन्सर्ट पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला करने की चेतावनी दी गई है.  

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को एक ईमेल मिला है, जिसमें सिंगर दिलजीत दोसांझ के आने वाले बेंगलुरु कॉन्सर्ट में IED धमाका करने की धमकी दी गई है. यह कॉन्सर्ट उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के हिस्से के रूप में 29 नवंबर को मदावारा के नाइस रोड ग्राउंड में होने वाला है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा लिखा है और बम हमले की चेतावनी दी गई है.

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर किसकी नजर?

इतना ही नहीं, ईमेल भेजने वाले ने शो में बच्चों को साथ न लाने, आईफोन पर कॉल का जवाब न देने और मेट्रो से सफर करने से बचने जैसी बातें भी लिखी हैं. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है.

Avengers Doomsday Trailer: स्टीव रोजर्स पर मंडराया खतरा तो मदद को पहुंचे फैंटास्टिक फोर, डॉक्टर डूम के खतरे के बीच संभाला मोर्चा

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है. इसमें 29 नवंबर को बेंगलुरु के मादावरा स्थित एनआईसीई रोड ग्राउंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात लिखी गई है. ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी इस्तेमाल किया गया है. ईमेल भेजने वाले ने शो के दौरान आईईडी धमाके की चेतावनी दी है.

इसके अलावा, ईमेल में लोगों को कई तरह की चेतावनियां भी दी गई हैं. इसमें अभिभावकों से बच्चों को शो में नहीं लाने, आईफोन पर आने वाली कॉल का जवाब नहीं देने और मेट्रो से यात्रा करने से बचने को कहा गया है. ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

इंदौर कॉन्सर्ट से पहले भी मिले थे धमकी भरे इमेल

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले अक्टूबर में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. इसमें मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत के 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी.

इसके बाद नवंबर में इंदौर में होने वाले उनके कॉन्सर्ट से पहले भी कई धमकी भरे ईमेल सामने आए थे. 2 नवंबर को इंदौर के तीन निजी स्कूलों और मेयर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को ईमेल भेजकर धमाके की चेतावनी दी गई थी. 10 नवंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से जुड़ा धमकी भरा ईमेल मिला था. इसके बाद पुलिस ने संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू की.

Dar-E-Nijaat: न महंगे तोहफे, न बड़े वादे और न दिखावा; क्यों भारतीय लड़कियों के दिलों पर राज कर रहा पाकिस्तानी ड्रामे का अबू बकर?

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं. बुकमायशो पर उपलब्ध कार्यक्रम की जानकारी के मुताबिक, उनका बेंगलुरु कॉन्सर्ट 29 नवंबर को एनआईसीई ग्राउंड्स में शाम 4 बजे शुरू होगा. इस शो के लिए टिकटों की बिक्री भी जारी है.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES