App

क्या 'तू मिल जाए' गाने में सुहाना खान की झलक? जलती झोपड़ी, दर्दनाक पल... फैंस ने शाहरुख की KING में खोजा बड़ा सस्पेंस

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो चुका है. जानिए कैसे इस गाने में जलती हुई झोपड़ी के बाहर दिखी लड़की सुहाना खान हो सकती है और फैंस की क्या थ्योरीज हैं.

क्या 'तू मिल जाए' गाने में सुहाना खान की झलक? जलती झोपड़ी, दर्दनाक पल... फैंस ने शाहरुख की KING में खोजा बड़ा सस्पेंस
Image Credit: 'किंग' के नए सॉन्ग में दिखी सुहाना खान की सीक्रेट झलक (Screengram from YT T-Series)

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के खास मौके पर 2 नवंबर को उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया गया. इस गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण का ऑन-स्क्रीन रोमांस और खूबसूरत लोकेशन्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची की आवाज ने गाने को और भी यादगार बना दिया है. लेकिन जैसे ही फैंस ने इस वीडियो को बार-बार ध्यान से देखना शुरू किया, उन्हें एक ऐसा फ्रेम मिला जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

गाने के बीच में बदला माहौल

'तू मिल जाए' गाना शुरुआत में तो बेहद रंगीन और रोमांटिक वाइब्स देता है, लेकिन लगभग दो मिनट के मार्क के पास वीडियो का टोन अचानक बदल जाता है. शाहरुख खान यहां एक क्रिश्चियन वेडिंग के कपड़ों में नजर आते हैं और ऐसा लगता है कि उन पर अचानक कोई हमला हो जाता है. इसी एक्शन मोंटाज के दौरान एक झोपड़ी को आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाया गया है. उस जलते हुए घर के बाहर एक लड़की खड़ी है, जिसका चेहरा तो साफ नहीं दिख रहा, पर फैंस का दावा है कि यह कोई और नहीं बल्कि सुहाना खान ही हैं.

2 मिनट पर पॉज करके देखें वो सीन-

 

सोशल मीडिया पर फैंस निकाल रहे हैं तरह-तरह के मतलब

जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, इंटरनेट पर फैंस ने फिल्म की कहानी को लेकर अपने-अपने गणित लगाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या यह सच में सुहाना खान हैं? वहीं दूसरे यूजर का कहना था कि जलती झोपड़ी के सामने खड़ी लड़की सुहाना ही लग रही है. कुछ फैंस तो इस सीन को और भी डार्क बता रहे हैं. एक यूजर ने अंदाजा लगाया कि शायद सुहाना के हाथ में किसी का सिर है और यह सीन फिल्म के बहुत बड़े टर्निंग पॉइंट की तरफ इशारा कर रहा है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

क्या है दीपिका पादुकोण के किरदार की सच्चाई?

फिल्म के प्लॉट को लेकर फैंस की दावों की मानें तो दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सुहाना खान की मां का रोल निभा रही हैं. माना जा रहा है कि फिल्म की शुरुआत में ही दीपिका का कैरेक्टर खत्म हो जाता है और इसके बाद शाहरुख खान अपनी बेटी की रक्षा करने और बदला लेने के मिशन पर निकलते हैं. गाने के बीच में रोमांटिक माहौल का अचानक एक्शन और अटैक वाले सीन में बदल जाना इसी कहानी की ओर इशारा करता है.

 

 

 

 

बाप-बेटी की जोड़ी से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सुहाना खान की यह पहली बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म है. फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि सुहाना पहली बार अपने पिता शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More