'धुरंधर' के गानों को नहीं मिला Grammy का प्यार, 9 कैटेगरी में दावेदारी के बावजूद खाली हाथ रही फिल्म; मेकर्स को लगा झटका
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 2027 ग्रैमी नॉमिनेशन के लिए क्वालिफाई नहीं हो पाई है. भारत में तो फिल्म का एल्बम सुपरहिट रहा, लेकिन इसे फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिल सकी. इसके गानों को 9 कैटेगरी में काफी तगड़ी टक्कर मिली है.
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि म्यूजिक चार्ट्स पर भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. इस फिल्म में पुराने हिंदी क्लासिक गानों के नए वर्जन के साथ-साथ दिल को छू लेने वाले ओरिजनल गाने भी शामिल थे, जो फिल्म के अलग-अलग सीन के साथ बिल्कुल सटीक बैठते थे. एक कदम आगे बढ़ते हुए, इस जासूसी थ्रिलर फिल्म के मेकर्स ने इसके एल्बम को 2027 ग्रैमी अवार्ड्स की कई कैटेगरी में सबमिट किया था.
16 नवंबर को नॉमिनेशन का आधिकारिक ऐलान किया गया. इस लिस्ट में 2026 के कई बड़े नाम शामिल थे, लेकिन 'धुरंधर' फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाई. इस लिस्ट को देखने के बाद रणवीर सिंह और फिल्म के मेकर्स को काफी तगड़ा झटका लगा है.
'धुरंधर' ग्रैमी 2027 की रेस से बाहर
'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में सबमिट किया गया अरिजीत सिंह का गाना 'फिर से' ग्रैमी की दौड़ में कई गानों से पीछे रह गया. अरिजीत सिंह का गाना 'फिर से', 'वदरिंग हाइट्स' का 'हाउस', 'टॉय स्टोरी 5' का 'आई न्यू इट, आई न्यू यू', 'द पिट' का 'नीड समवन', 'विकेड: फॉर गुड' का 'नो प्लेस लाइक होम' और 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का 'रनवे' गाने से पीछे रह गया.
'आरी आरी' गाने को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी के लिए भेजा गया था. इसमें बॉम्बे रॉकर्ज, खान साहब, जैस्मीन सैंडलस, रेबल, टोकन और सुधीर यदुवंशी शामिल हैं. यह इस बार जोड़ी गई एक नई कैटेगरी है. हालांकि, नॉमिनेशन में 'सनसेट किस' (बेबीमेटल, पॉलीफिया), 'उनांग किलिग' (बिनी), 'बैंग बैंग' (आईवीई), '404 (न्यू एरा)' (कीकी), 'यस' (लिसा) और 'वीजा' (एसबी19) ने जगह बनाई.
कई कैटेगरी में मिली कड़ी टक्कर
वहीं, 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में दावेदार थे. ये 'वरुवई' (देवन एकांबरम, सुशा), 'उना फ्लोर एन काडा एस्ट्रेला' (केरेके, मिरेया रामोस, एलेक्स ई. शावेज), 'बैंडो' (एंजेलिक किडजो, फैरेल विलियम्स, क्वावो), 'पोर्सेलाना' (रोसालिया, डोगी एफ) और 'डाई डाई' (शकीरा, बर्ना बॉय) से हार गए.
जैस्मिन सैंडलास और सतिंदर सरताज का गाना 'जाइए सजना', 'बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस' कैटेगरी में 'रनवे' (लेडी गागा, डोची), 'ब्रिंग योर लव' (मैडोना, सबरीना कारपेंटर), 'क्लिक क्लैक सिम्फनी' (रे, हंस जिमर), 'द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल' (टेलर स्विफ्ट, सबरीना कारपेंटर) और 'ड्रैकुला' (टेम इम्पाला, जेनी) से हार गया.
'बेस्ट रैप परफॉर्मेंस' कैटेगरी में 'मन अटकेया' को 'गुड फ्लर्ट्स' (बेबी कीम, केंड्रिक लैमर, मोमो बॉयड), 'एरटाइम' (कार्डी बी), 'रन इट बैक' (डी ला सोल, नैस), 'लेट एम नो' (टी.आई.) और 'बॉडी' (डॉन टोलिवर) से हार का सामना करना पड़ा. 'बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में 'वारी जावां' भी पीछे रह गया. यहां 'लाइट्स बर्न डिमर', मैडोना का 'आई फील सो फ्री', 'क्रैंक', 'माई ओल्ड वेज' और 'मेलाटोनिन' ने बाजी मारी.
यह भी पढ़ें- 'रामायण' की कमाई में आई 57% की गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम दबदबा, ₹800 करोड़ से बस इतनी दूर
वहीं, 'बेस्ट रीमिक्स रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में 'हम प्यार करने वाले' को भी जगह नहीं मिली. इस कैटेगरी के नॉमिनी 'बेटोस हॉर्न्स' (फ्रेड रीमिक्स), 'आई जस्ट माइट' (ऑस्टिन मिल्ज रीमिक्स), 'लव सेंसेशन', 'ओपलाइट' (क्रिस लेक रीमिक्स), 'अ क्वेश्चन ऑफ ट्रस्ट' (बॉयज नॉइज रीमिक्स) और 'वेयर इज माई हसबैंड' शामिल थे.
भारत में कितने बजे होगा प्रीमियरय़
बता दें कि 2027 ग्रैमीज का आयोजन 7 फरवरी 2027 को होगा. इसका लाइव प्रीमियर लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरीना से ABC, डिज्नी+ और हुलु पर किया जाएगा. यह प्रसारण PT समयानुसार शाम 4 बजे, ET समयानुसार शाम 7 बजे और IST (भारतीय समयानुसार) सुबह 5:30 बजे (8 फरवरी) शुरू होगा.