App

कुत्तों का मेकअप, डॉग नैनी और ₹2 लाख का शेफ: बॉलीवुड सितारों के सेट नखरों पर दयानंद शेट्टी और मेकर्स के हैरान करने वाले खुलासे

Dayanand Shetty: 'सीआईडी' फेम दयानंद शेट्टी, अनुराग कश्यप और करण जौहर ने बॉलीवुड स्टार्स के लग्जरी एंटॉरेज और सेट पर की जाने वाली अजीबोगरीब मांगों पर बड़े खुलासे किए हैं. जानिए डॉग नैनी से लेकर 2 लाख रुपये रोजाना वाले शेफ का पूरा सच.

कुत्तों का मेकअप, डॉग नैनी और ₹2 लाख का शेफ: बॉलीवुड सितारों के सेट नखरों पर दयानंद शेट्टी और मेकर्स के हैरान करने वाले खुलासे
Image Credit: दयानंद शेट्टी

Dayanand Shetty: बॉलीवुड सितारों की लाइफस्टाइल अक्सर आम लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहता है. बड़े स्टार्स जहां शूटिंग सेट पर अपनी सुविधा के लिए लंबी-चौड़ी टीम के साथ पहुंचते हैं, तो इस दौरान उनकी छोटी सी डमांड भी सुर्खियों में आ जाती हैं. अब हाल ही में 'साआईडी' फेम एक्टर दयानंद शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री के इसी कल्चर पर दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ कलाकार शूटिंग सेट पर अपने पालतू कुत्तों को भी साथ लाते हैं.

एक्टर दयानंद शेट्टी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बॉलीवुड के इसी 'एंटॉरेज कल्चर' पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बड़े स्टार्स शूटिंग सेट पर अपने पालतू कुत्तों को भी साथ लेकर आते हैं और जब भी शूटिंग के बीच फुर्सत मिलती है, वे उनके साथ वक्त बिताते हैं.

क्या सच में डॉग्स का भी मेकअप होता है?

दयानंद शेट्टी के अनुसार, इन स्टार्स के पेट डॉग्स की देखरेख के लिए एक खास 'डॉग नैनी' साथ रहती है, जो उन्हें टहलाने से लेकर खाना खिलाने तक का जिम्मा संभालती है. इतना ही नहीं, इन पालतू कुत्तों को स्टाइलिश कपड़े और सनग्लासेस पहनाए जाते हैं और बाकायदा उनका मेकअप भी किया जाता है. इस व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए दयानंद ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये डॉग्स तो बेहद खुशकिस्मत हैं.

एक एक्टर को कितनी वैनिटी वैन चाहिए?

फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की बढ़ती मांगों से सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि मेकर्स भी वाकिफ हैं. 'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक संजय गुप्ता ने दावा किया था कि कुछ कलाकार शूटिंग के दौरान छह-छह वैनिटी वैन की मांग करते हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि ऐसी ही बेफिजूल मांगों के कारण एक बड़े अभिनेता को साउथ के एक प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था.

क्या कोई शेफ रोज ₹2 लाख ले सकता है?

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी स्टार्स की लग्जरी डाइट और उनके पर्सनल शेफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि कुछ स्टार्स अपने साथ निजी शेफ लेकर घूमते हैं, जिनकी फीस प्रतिदिन ₹2 लाख तक होती है. अनुराग के मुताबिक, ये शेफ ऐसी खास डाइट तैयार करते हैं जो देखने में इंसान के खाने से ज्यादा 'चिड़ियों का दाना' (बर्ड फीड) जैसी लगती है.

निर्माताओं पर क्यों बढ़ता है अतिरिक्त बोझ?

फिल्ममेकर करण जौहर ने भी स्टार्स के इस भारी-भरकम एंटॉरेज कल्चर पर अपनी चिंता और हैरानी जताई थी. उनका मानना है कि जब कलाकारों को पहले से ही करोड़ों रुपये की फीस मिल रही है, तो 6 से 8 लोगों की अपनी पर्सनल टीम और छोटी-मोटी व्यक्तिगत सुविधाओं का बिल प्रोड्यूसर्स से मांगना समझ से परे है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो