SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मुझे वो आदमी बिल्कुल पसंद नहीं!' साइरस ब्रोचा ने उड़ाई फराह खान के शेफ की खिल्ली, मिला ऐसा करारा जवाब कि थम गई बोलती

बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप मुखिया अपने मजेदार अंदाज से इंटरनेट पर छाए हुए हैं. हाल ही में, वीजे साइरस ब्रोचा ने दिलीप को ओवररेटेड बताकर उनपर निशाना साधा. इस पर फराह ने मजाकिया अंदाज में साइरस को दिलीप की जगह काम पर रखने की बात कही, जिस पर साइरस ने भी तुरंत मजेदार जवाब दिया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 11, 2026, 05:48 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 06:15 PM IST
Image Credit: फराह खान और दिलीप
Join

इन दिनों सोशल मीडिया पर अगर किसी सेलिब्रिटी के शेफ की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप मुखिया हैं. फराह के यूट्यूब व्लॉग्स देखने वाले जानते हैं कि दिलीप सिर्फ खाना नहीं बनाते, बल्कि अपने मजेदार अंदाज से पूरे शो की लाइमलाइट लूट लेते हैं. हर कोई दिलीप की सादगी और फराह के साथ उनकी नोकझोंक का दीवाना है. ऐसा लगता था कि इंटरनेट पर दिलीप का कोई हेटर हो ही नहीं सकता, लेकिन हाल ही में एक्टर और वीजे साइरस ब्रोचा ने कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई हैरान रह गया.

अपने मशहूर पॉडकास्ट 'साइरस सेज' के एक लेटेस्ट एपिसोड में साइरस ब्रोचा ने खुलकर दिलीप को लेकर अपनी नापसंदगी जाहिर कर दी. साइरस ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मुझे वो आदमी बिल्कुल पसंद नहीं है, वो मुझे चिढ़ाता है. आखिर दिलीप है कौन? अगर मैं उस शो का प्रोड्यूसर होता, तो दिलीप को तुरंत नौकरी से निकाल देता'. साइरस इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने दिलीप को धोखेबाज और ओवररेटेड तक कह डाला.

फराह खान का करारा जवाब 

साइरस का कहना है दिलीप का सारा एटीट्यूड और डायलॉग्स फराह खान के सिखाए हुए होते हैं और वो बिना किसी मन के कैमरे के सामने एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही फराह खान की नजर भी इस पर पड़ गई. अपनी हाजिरजवाबी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली फराह ने बिना देर किए कमेंट सेक्शन में साइरस की टांग खींच दी. फराह ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'साइरस, मैं उसकी जगह तुम्हें काम पर रख सकती हूं!'

फराह का जवाब सुन लोटपोट हुए फैंस 

फराह का ये तंज इतना मजेदार था कि फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. साइरस ने भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया और तुरंत फराह के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'कल से आऊं?'. आपको बता दें कि फराह खान ने साल 2024 में अपना यूट्यूब कुकिंग चैनल शुरू किया था. शुरुआत में तो ये एक नॉर्मल कुकिंग शो जैसा था, लेकिन धीरे-धीरे फराह और उनके शेफ दिलीप की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया.


दोस्ती, मजाक और नया एंटरटेनमेंट

फराह खान अब तक काजोल से लेकर अनन्या पांडे और विजय वर्मा तक, बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे फराह के किचन में आ चुके हैं. लेकिन स्टार्स से ज्यादा फैंस को दिलीप के फनी वन-लाइनर्स और फराह खान के साथ उनकी मीठी-तीखी नोकझोंक का इंतजार रहता है. देखा जाए तो साइरस ब्रोचा और फराह खान बहुत पुराने दोस्त हैं, इसलिए दोनों के बीच की ये टांग खिंचाई भी पूरी तरह से दोस्ताना और मजाकिया मिजाज में ही हुई.

फैंस इस पूरे ड्रामे को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. दिलीप मुखिया अब सिर्फ फराह के रसोइए नहीं रहे, बल्कि इंटरनेट के एक बड़े स्टार बन चुके हैं. ऐसे में साइरस चाहे उन्हें कितना भी ओवररेटेड कहें, लेकिन फराह और दिलीप की ये जोड़ी फिलहाल यूट्यूब पर धमाल मचा रही है और लोगों को खूब एंटरटेन कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES