SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मालामाल वीकली 2' से बाहर हो गए हैं रितेश देशमुख और निर्देशक प्रियदर्शन? फिल्म को लेकर आई अपडेट; क्या है पूरा मामला?

'मालामाल वीकली 2' को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिसमें रितेश देशमुख और निर्देशक प्रियदर्शन के फिल्म से अलग होने की चर्चा है. इस खबर ने फिल्म की कास्टिंग और आगे की योजना को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है और फिल्म को लेकर क्या अपडेट है?

Written By Swati Singh
Published: Nov 03, 2026, 08:00 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 08:10 PM IST
Image Credit: 'मालामाल वीकली 2' की कास्टिंग में बदलाव!
Join

फिल्म 'मालामाल वीकली' एक सीक्वल पर नया अपडेट आया है. दरअसल, सीक्वल की आधिकारिक घोषणा के कुछ महीनों बाद मूल फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वे इस अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. 'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 2006 की कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' के सीक्वल पर काम आगे बढ़ रहा है, जिसमें पर्दे के पीछे कुछ बदलाव किए गए हैं. फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता रितेश देशमुख 'मालामाल वीकली 2' का हिस्सा नहीं होंगे. प्रियदर्शन ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो रहे हैं, जबकि खबर है कि सीक्वल के निर्देशन के लिए फिल्म निर्माता अमित जोशी को शामिल किया गया है.

'वैरायटी इंडिया' के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने साफ किया कि वह इस फिल्म के लिए वापस नहीं आएंगे. उन्होंने कहा, 'मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं. मैंने कोई भी सीक्वल न बनाने का फैसला किया है.' फिल्म निर्माता ने यह भी साफ किया कि वह इस आने वाले प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं और इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में दोबारा काम करने का उनका कोई इरादा नहीं है. प्रियदर्शन ने मूल फिल्म को लिखा और निर्देशित किया था. 

अब उन्होंने सीक्वल न बनाने का फैसला किया है. उनके अलग होने का मतलब है कि इस फिल्म के दूसरे भाग की कमान एक अलग क्रिएटिव टीम के हाथों में होगी. 2006 की फिल्म 'मालामाल वीकली' के लीड स्टार्स में से एक रितेश देशमुख भी इसमें वापसी नहीं कर रहे हैं. फिल्म निर्माता अब एक नई कास्ट के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने 'वैरायटी इंडिया' को बताया कि कास्टिंग फाइनल हो गई है और टीम जल्द ही इसकी घोषणा करेगी.

'मालामाल वीकली 2' का कौन करेगा डायरेक्शन?

इस सीक्वल के डायरेक्शन के लिए फिल्म निर्माता अमित जोशी को चुना गया है. इससे पहले उन्होंने शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का असिस्टेंट-डायरेक्टर किया था. माना जा रहा है कि इस नई फिल्म की कहानी बिल्कुल नई होगी. लेकिन इसमें छोटे शहर का वह मसाला बरकरार रहेगा, जो पहली फिल्म का अहम हिस्सा था. खबरों के अनुसार, अपनी पिछली फिल्म की तरह ही यह कॉमेडी फिल्म भी पैसे लालच और गलतफहमियों जैसे पर आधारित होगी.

फिल्म 'मालामाल वीकली' के बारे में?

2006 में रिलीज हुई 'मालामाल वीकली' में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, अरबाज खान, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई स्टार्स शामिल थे. प्रियदर्शन द्वारा लिखित और निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म एक गांव और वहां के लोगों की कहानी है, जहां एक व्यक्ति को लॉटरी का जीता हुआ टिकट मिल जाता है.

हालांकि, आलोचकों की ओर से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों ने इसे पसंद किया और यह फिल्म कमर्शियल रूप से सफल रही. 'मालामाल वीकली' 1998 की ब्रिटिश कॉमेडी फिल्म 'वेकिंग नेड' पर आधारित थी. इसकी कहानी कई भाषाओं में आई. इसके रीमेक में तेलुगु फिल्म 'भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ' (2006), कन्नड़ फिल्म 'डकोटा पिक्चर' (2012) और मलयालम फिल्म 'आमायुम मुयलुम' (2014) शामिल हैं. 'आमायुम मुयलुम' का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था.

इस बीच पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एल्विश यादव 'मालामाल वीकली 2' की कास्ट में शामिल हो गए हैं. अगस्त में एल्विश ने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए एक नोट लिखा. उन्होंने लिखा कि वह एक 'आउटसाइडर' हैं और बॉलीवुड में उनका कोई नहीं है, और उनके फैंस के प्यार की बदौलत ही उनका फिल्मी सफर मुमकिन हो पाया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES