SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न कोई बड़ा ट्विस्ट, घर-मोहल्ले की कहानियां क्यों बन रही OTT की बड़ी हिट? 'चुंबक' समेत इन वेब सीरीज ने बदला कंटेंट का अंदाज

ओटीटी नेटफ्लिक्स पर हाल ही में चुंबक सीरीज आई है. चुंबक सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं. इस कॉमेडी सीरीज में हीरो-विलेन नहीं बल्कि हल्की-फुल्की कहानियां है. चुंबक ही नहीं इससे पहले ओटीटी पर बिना हीरो और विलेन वाली सीरीज दर्शकों को पंसद आ चुकी है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 05, 2026, 11:44 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:48 PM IST
Image Credit: घर-मोहल्ले की छोटी-छोटी कहानियां क्यों बन रही OTT की बड़ी हिट
Join

पिछले कुछ समय से ओटीटी पर हल्की-फुल्की कहानी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फैमिली ड्रामा सीरीज चुंबक को काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज में चुंबक नाम की कॉलोनी में रहने वाले 5 परिवार की कहानी को दिखाया गया है. कहानी के किरदारों को जान-बूझकर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, लेकिन उनके रिश्ते, शादी, परिवार की उम्मीद आम लोगों की रोजमर्रा जैसी स्थितियों पर है लेकिन इसे कॉमेडी के अंदाज में दिखाया गया है. ओटीटी पर छोटे-छोटे इमोशन और मजाक को लोग पसंद कर रहे हैं. चुंबक के अलावा इन सीरीज को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है जिस सीरीज में कोई बड़ा स्टार नहीं है.

चुंबक

चुंबक सीरीज हाल ही में  नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. सीरीज टॉप 10 के अंदर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी 5 फैमिली है. ये पांच फैमिली एक दूसरे की मदद के लिए तैयार हैं. सीरीज में दिक्कतों और परेशानी को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है. आम समस्या को मजाक के अंदाज में दिखाया गया है. सीरीज को पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे साथ रहकर मजा बढ़ जाता है.

पंचायत

एक गांव का चुनाव, गांव में छोटी बात से हुआ विवाद. सचिव जी की परेशानी प्रह्लाद चा का इमोशनल उतार-चढ़ाव जैसी सिंपल और आम कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया है. पंचायत सीरीज में आम लोगों की कहानी को दिखाया जाएगा. इस सीरीज में कोई एक्शन, लड़ाई, हीरो-विलेन नहीं है. लेकिन सीरीज के हर किरदार को लोगों ने पसंद किया है. एक ऐसी सीरीज है जिसे पूरा परिवार साथ में बैठकर देख सकता है.

दुपहिया

धड़कपुर पर आधारित इस सीरीज में आम लोगों की कहानी दिखाया है कि इन लोगों की परेशान बाहर से बहुत ही छोटी दिखती हैं लेकिन उनके लिए बहुत ही जरूरी होती है.  सीरीज में दिखाया गया है कि वह बस अपनी जिंदगी को समझने और संभालने की कोशिश कर रहे हैं. यही इस शो को सबसे खास बनाता है.

गुल्लक

गुल्लक सीरीज में दिखाई जाने वाली समस्या और परिवार के बीच होने वाला विवाद एकदम आम लगता है. पैसों को लेकर घर में होने वाली चर्चा, भाई बहन के बीच किसी छोटी बात हुई लड़ाई अचानक एक बड़ा इमोशनल रूप ले लेता है. यही सिंपल कहानी लोगों को बेहद पसंद आई है. गुल्लक सीरीज के अब तक 5 सीजन आ चुके हैं. लोगों ने सभी सीजन को पसंद किया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES