अलविदा वाल्टर जूनियर: Breaking Bad के फेमस एक्टर RJ Mitte का निधन, 34 की उम्र में उठाया हैरान करने वाला कदम
RJ Mitte Death: 'ब्रेकिंग बैड' और हॉलीवुड फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. ग्लोबल स्टार आरजे मिट्टे का 34 साल की कम उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने साल 2007 में टीनएजर्स के चहेते शो 'हन्ना मोंटाना' से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी.
सीरीज'ब्रेकिंग बैड' में 'वाल्टर व्हाइट' जूनियर का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर और दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता आरजे मिट्टे का महज 34 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी टीम ने सोमवार को टेक्सास के ब्राउनस्विले में उनके निधन की दुखद खबर को बताते हुए कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने एक बेहद नेक दिल इंसान और महान शख्सियत को खो दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काउंटी अधिकारी ने उनकी मौत का कारण संभावित आत्महत्या बताया है, जिससे उनके करीबी और चाहने वाले सदमे में हैं.
ग्लोबल फेम मिलने से बहुत पहले, आरजे मिट्टे ने साल 2007 में टीनएज शो 'हन्ना मोंटाना' से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस शो के एक एपिसोड 'स्कूली बुली' में वो एक एक्स्ट्रा आर्टिस्ट के रूप में नजर आए थे. आईएमडीबी पर उन्हें 'स्कूल जॉक' के रूप में क्रेडिट दिया गया था, जहां उन्होंने नीली लेटरमैन जैकेट और हरी पोलो शर्ट पहनकर एक ऑडियंस की भूमिका निभाई थी. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये आम सा दिखने वाला बैकग्राउंड एक्टर आने वाले समय में फ्यूचर में हॉलीवुड का एक दिग्गज कलाकार बनेगा.
सेरेब्रल पाल्सी को बनाया अपनी ताकत
21 अगस्त, 1992 को जन्म लेने वाले एक्टर रॉय फ्रैंक मिट्टे III का पालन-पोषण जैक्सन, मिसिसिपी में हुआ था. महज 3 साल की उम्र में उन्हें सेरेब्रल पाल्सी का हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी अपनी इस विकलांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. साल 2006 में अपनी बहन के साथ हॉलीवुड आने के बाद, उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर एक्टिंग की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया और हमेशा दिव्यांगों के अधिकारों के लिए खुलकर बात की.
'ब्रेकिंग बैड' का वो पॉपुलर कैरेक्टर
आरजे मिट्टे ने साल 2008 से 2013 तक एएमसी के फेमस ड्रामा 'ब्रेकिंग बैड' के सभी पांच सीजन के 56 एपिसोड में वाल्टर फ्लिन, व्हाइट जूनियर की भूमिका निभाई थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने शेयर किया था कि ये किरदार निर्माता विंस गिलिगन के एक असली कॉलेज दोस्त पर बेस्ड था, जो सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे. मिट्टे ने इस किरदार को इतनी मेहनत और गहराई से निभाया कि ये टीवी इतिहास के सबसे फेमस और इंस्पायरिंग कैरेक्टर्स में शामिल हो गया.
आरजे मिट्टे के यादगार किरदार
टीवी और फिल्मों में अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग का लोहा मनवाते हुए, उन्होंने 'स्विच्ड एट बर्थ', 'द गार्डियंस ऑफ जस्टिस' और 'ट्रायम्फ' जैसी कई फेमस प्रोजेक्ट में काम किया. पर्दे पर हमेशा उम्मीद और मेहनत का मैसेज देने वाले एक्टर आरजे मिट्टे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई कभी न मिटने वाली छाप और उनके इंस्पायरिंग कैरेक्टर हमेशा दुनियाभर के फैंस के बीच याद किए जाएंगे.