SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉक्स ऑफिस खेल: छठे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ पर हुई नोटों की बारिश, नानी की ‘द पैराडाइज’ को चटाई धूल; 95 लाख रुपये ज्यादा की कमाई

The Vvaan Vs The Paradise Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है, जिसमें कुछ फिल्मों को 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, तो कुछ ने हफ्ते भर पहले ही बड़े पर्दे पर दस्तक की. हर बार की तरह इस बार भी सभी फिल्मों में से कोई एक फिल्म बाजी मार गई. चलिए बताते हैं बॉक्स ऑफिस का हाल.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 01, 2026, 07:49 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 08:36 AM IST
Image Credit: द वन वर्सेस द पैराडाइज कलेक्शन
Join

सिनेमाघरों में इस समय दो बड़ी फिल्मों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ साउथ स्टार नानी की एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ है, जो रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वहीं, दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है. दोनों फिल्मों की कहानी और ऑडियंस अलग-अलग है. इसके साथ ही दोनों फिल्मों की कमाई भी अलग-अलग है. जहां कुल कमाई में नानी की फिल्म बहुत आगे निकल चुकी है, वहीं एक दिन की कमाई में सिद्धार्थ-तमन्ना ने बाजी पलट दी है.

नानी की ‘द पैराडाइज’ ने अपनी शुरुआत बेहद तूफानी अंदाज में की थी. फिल्म ने रिलीज से पहले प्रीमियर शो से ही 11.60 करोड़ रुपए जुटा लिए थे और पहले दिन 34.65 करोड़ रुपए की तगड़ी ओपनिंग ली थी. इसके बाद वीकेंड पर भी ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिली. हालांकि, जब सोमवार आया, तो इसके कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने अपने 5वें दिन 5 करोड़, छठे दिन 4.40 करोड़ और सातवें दिन 3.40 करोड़ का भारतीय नेट कलेक्शन किया. वर्किंग डेज में गिरावट के बावजूद फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ कमा लिए.

सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘वन’ ने दिया झटका

दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी टिकट खिड़की पर पूरी मजबूती से डटी हुई है. इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है और अब इसकी कमाई भी सबको हैरान कर रही है. भले ही कुल बिजनेस के मामले में ये फिल्म अभी नानी की ‘द पैराडाइज’ से काफी पीछे चल रही हो, पर एक दिन के बिजनेस में खेल बदल गया है. ‘द वन’ ने अपने छठे दिन भारत में 4.35 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ‘द पैराडाइज’ अपने 7वें दिन सिर्फ 3.40 करोड़ की कमाई की. ऐसे ‘द वन’ ने ‘द पैराडाइज’ से करीब 95 लाख ज्यादा कमाई की.

रोमांटिक हीरो से सीधा आतंकवादी: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में किसने निभाया आतंकी अजमल कसाब का किरदार? बने 26/11 हमले के गुनहगार

‘द पैराडाइज’ का पूरा हिसाब

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, नानी की ‘द पैराडाइज’ ने अपनी रिलीज के 7वें दिन यानी 30 सितंबर को भारत में 3.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. 7 दिनों और प्रीमियर की रकम को मिला लें तो इसका टोटल भारतीय नेट कलेक्शन 104.90 करोड़ तक पहुंच गया है. इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 123.95 करोड़ हो चुका है. विदेशी सिनेमाघरों में भी फिल्म को खूब देखा जा रहा है और इसका ओवरसीज ग्रॉस 30.85 करोड़ दर्ज हुआ है. इन सभी आंकड़ों को मिलाकर ‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 154.80 करोड़ पहुंच चुका है, जो काफी अच्छी खबर है.

छह दिनों में ‘द वन’ ने जुटाए इतने करोड़

वहीं, दूसरी ओर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक सिद्धार्थ और तमन्ना की ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने अपने छठे दिन भारत में 4.35 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की. 6 दिनों का सफर पूरा करने के बाद इस फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 49.20 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 58.54 करोड़ रुपए पहुंच चुका है. विदेशी बाजार की कमाई को भी शामिल कर लें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस करीब 63.54 करोड़ रुपए बताया गया है. छठे दिन के 4.35 करोड़ के साथ इस फिल्म ने नानी की फिल्म के 7वें दिन के 3.40 करोड़ को पीछे छोड़ दिया.

दोनों फिल्मों के बीच 91 करोड़ का फासला

दोनों फिल्मों के कुल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड को देखा जाए तो अभी भी नानी की ‘द पैराडाइज’ बहुत बड़े अंतर से आगे चल रही है. सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक जहां ‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 154.80 करोड़ रुपए पहुंच चुका है, वहीं ‘द वन’ की कुल वर्ल्डवाइड कमाई अभी 63.54 करोड़ रुपए है. इसका मतलब ये हुआ कि दुनिया भर की कुल कमाई में दोनों के बीच 91.26 करोड़ रुपए का भारी भरकम अंतर बना हुआ है. हालांकि., रोजाना की कमाई में ‘द वन’ की पकड़ बेहतर दिख रही है. अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस की रेस में आगे निकलती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES