'कंपनी' और 'साथिया' हिट होने के बाद बदल गया था विवेक ओबेरॉय का रवैया, परेशान हुए थे बॉस्को मार्टिस; बोले-उन्होंने मुझसे कहा था…'
विवेक ओबेरॉय ने 'कंपनी' और 'साथिया' जैसी फिल्मों से करियर की शानदार शुरुआत की थी. अब कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने उस दौर का एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि सफलता के बाद विवेक के व्यवहार में बदलाव आया था और उन्होंने उनसे कुछ खास कहा था.
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को 2002 में 'कंपनी' और 'साथिया' जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई. अभी हाल ही में उनके स्टारडम वाले किस्से कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने सुनाए हैं. बास्को ने बताया जब विवेक के करियर का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा था और वह स्टार बन चुके थे.
इसके बाद उन्होंने विवेक को फोन किया था. वह एक्टर के साथ किसी गाने पर काम करना चाहते थे.उस वक्त विवेक ने भी गाने में उनके साथा काम करने को लेकर बात की थी. लेकिन साथ ही उनसे गाने की पूरी क्रिएटिव तैयारी और उसका ब्रेकडाउन मांगा.
'कंपनी' फिल्म के बाद विवेक ओबेरॉय का रवैया
फिल्म 'कंपनी' के बाद विवेक ओबेरॉय के रवैये के बारे में बोस्को मार्टिस ने अपने यूट्यूब चैनल पर विवेक से बातचीत के दौरान कहा, 'पहले 'कंपनी' आई और उसके कुछ समय बाद ही 'साथिया' आई. मैं नहीं चाहता कि मेरी बात का कोई गलत मतलब निकाले...उस दौरान, बहुत लंबे समय बाद मैंने विवेक को फोन किया. मैंने कहा, 'विवेक, मैं तुम्हारे साथ एक गाना करना चाहता हूं. तब उसने कहा, हां, हमें ज़रूर करना चाहिए.' और फिर कहा, 'क्रिएटिव्स पर काम करो और मुझे पूरी जानकारी (ब्रेकडाउन) दो.'
उन्होंने आगे कहा, हालांकि, मैं सहमत था, लेकिन मुझे बुरा लगा कि तुमने इतने एटीट्यूड के साथ ऐसा क्यों कहा. हालांकि, बाद में मुझे एहसास हुआ कि तुम बिल्कुल सही थे. मैं एक ऐसे स्टार के पास जा रहा हूं जिसने एक खास मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. मैं एक कोरियोग्राफर हूं और अगर मैं किसी स्टार से संपर्क कर रहा हूं, तो मुझे इस बात के लिए तैयार रहना होगा कि मैं उन्हें कैसे पेश कर सकता हूं.'
इसके बाद विवेक ने कहा, 'काम तो काम है, है ना? काम को दोस्ती और यारी से अलग ही रखना चाहिए. आप इसे हल्के में नहीं ले सकते. अगर आप ऐसा करते हैं, तो जल्द ही गिर जाएंगे.'
विवके ओबेरॉय का करियर
बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘कंपनी’ से की थी. पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली. इसके बाद रानी मुखर्जी के साथ ‘साथिया’, ‘युवा’ समेत कई फिल्मों में उन्होंने दमदार भूमिकाएं निभाईं.
करियर की शुरुआत में ही विवेक ने अपनी जगह बड़े सितारों के बीच बना ली थी. वहीं, विवेक ओबेरॉय इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं.
बोस्को मार्टिस के बारे में
बता दें कि बोस्को मार्टिस बॉलीवुड के एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने सीजर गोंसाल्वेस के साथ मिलकर कई बड़ी फिल्मों और गानों पर काम किया है. बोस्को-सीजर के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था. बोस्को 'वॉर 2', 'अल्फा', 'फाइटर' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी के लिए भी जाने जाते हैं.