भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /कौन है वो बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर? जो 16 साल के करियर में कर चुका है 7 लोगों की बायोपिक; हर किरदार में फूंकी जान

कौन है वो बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर? जो 16 साल के करियर में कर चुका है 7 लोगों की बायोपिक; हर किरदार में फूंकी जान

Guess This Most Talented Actor: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बेहद से कलाकार हैं, जिन्होंने कई बड़े लीजेंड्स की बायोपिक में काम किया है, लेकिन आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने 16 साल के करियर में 7 बायोपिक फिल्मों में काम किया और अपने किरदारों में ऐसी जान फूंकी कि ऑडियंस भी उनकी कायल हो गई.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 13, 2026, 07:05 AM IST|Updated: Oct 13, 2026, 08:11 AM IST
joinshare
कौन है वो बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर? जो 16 साल के करियर में कर चुका है 7 लोगों की बायोपिक; हर किरदार में फूंकी जान
Image Credit: पर्दे पर सबसे ज्यादा निभाए असली जिंदगी के किरदार

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से असल जिंदगी पर आधारित बायोपिक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आज लोग सिर्फ फिक्शनल स्टोरीज देखकर पक चुके हैं. साथ ही वे अपने पसंदीदा एक्टर को ऐसे रोल में देखना चाहते हैं, जो किसी की असल जिंदगी से जुड़ा हो, जिन्होंने अपने दम पर इतिहास रचा हो. यही वजह है कि खिलाड़ियों से लेकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, बड़े बिजनेसमैस और सोशल वर्कर्स की जिंदगी पर लगातार फिल्में बन रही हैं, जिनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की.

आमतौर पर बॉलीवुड के बड़े सितारे एक या दो बायोपिक फिल्में करके रुक जाते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसा मंझा हुआ एक्टर भी है, जिसने पर्दे पर असली लोगों की जिंदगी को उतारने का काम सबसे ज्यादा बार किया. इस एक्टर ने अपने करीब 16 साल के फिल्मी सफर में 7 अलग-अलग असली लोगों के किरदार निभाए हैं. हर किरदार में उन्होंने इतनी जान फूंक दी कि देखने वालों को लगा ही नहीं कि वे सिर्फ एक्टिंग देख रहे हैं. हम बात कर रहे हैं अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर एक्टर राजकुमार राव की.

Rajkummar Rao

किरदारों को दी स्टारडम से ऊपर जगह

राजकुमार राव ने फिल्मों में बहुत छोटे किरदारों से शुरुआत की थी, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वे जल्द ही अच्छी कहानियों का सबसे बड़ा चेहरा बन गए. उन्होंने कभी चमक-दमक वाले स्टारडम के पीछे भागने के बजाय हमेशा भारी-भरकम किरदारों को चुना. यही वजह है कि जब भी किसी डायरेक्टर को कोई मुश्किल रोल दिखता है, तो पहली पसंद राजकुमार ही बनते हैं. वे किसी भी असली किरदार को निभाने से पहले उसके चलने-फिरने के अंदाज, बोलने के ढंग और उसकी सोच पर महीनों तक कड़ी मेहनत करते हैं.

‘तू समझता क्या है रे बुढ़ऊ’: ऑनलाइन ट्रोलिंग से तंग आए BIG B, लिखना किया कम; बोले- ‘और नहीं हो पाता...’

शाहिद से लेकर अलीगढ़ तक का सफर

राजकुमार की पहली सबसे फेमस बायोपिक ‘शाहिद’ थी, जिसमें उन्होंने मशहूर वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद आजमी का रोल निभाया था. इस शानदार रोल के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद वे फिल्म ‘चिटगांव’ में स्वतंत्रता सेनानी लोकेनाथ बल के रोल में दिखे और फिर ‘अलीगढ़’ में उन्होंने पत्रकार दीपू सेबेस्टियन एडमंड का संजीदा किरदार निभाया. भले ही इन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर बहुत नोट न छापे हों, लेकिन इन रोल्स ने साबित कर दिया कि एक्टिंग के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है.

Rajkummar Rao Biopics

नेताजी का रूप और ओमेर्टा का खौफ

साल 2017 में उन्होंने एक वेब सीरीज ‘बोस: डेड/अलाइव’ में काम किया, जहां वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के दमदार रोल में नजर आए थे. लोगों ने उनके इस अंदाज को दिल खोलकर पसंद किया. उसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘ओमेर्टा’ में उन्होंने ब्रिटिश-पाकिस्तानी आतंकी अहमद उमर सईद शेख की भूमिका निभाकर हर किसी को सन्न कर दिया. ये किरदार उनके करियर के सबसे मुश्किल और डार्क रोल्स में गिना जाता है. फिल्म भले ही सिनेमाघरों में ज्यादा नहीं चली, लेकिन क्रिटिक्स ने उनके काम की दिल खोलकर तारीफ की.

श्रीकांत की जीत और मालिक की सुस्ती

साल 2024 में आई फिल्म ‘श्रीकांत’ उनके करियर की सबसे कामयाब बायोपिक बनी. ये फिल्म जाने-माने ब्लाइंड इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की जिंदगी पर बनी थी. फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स की ओर से बढ़िया रेटिंग मिली और इसने सिनेमाघरों में भी अच्छी कमाई की. वहीं, दूसरी तरफ साल 2025 में आई उनकी फिल्म ‘मालिक’ ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गई. हालांकि, इस नाकामी के बाद भी असली जिंदगी के किरदारों को पर्दे पर जीने को लेकर उनका जज्बा बिल्कुल कम नहीं हुआ.

RajKummar Rao Ujjwal Nikam Biopic

कमाई से परे एक्टिंग का असली दम

अगर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें, तो राजकुमार राव की बायोपिक फिल्मों का हिसाब-किताब काफी अलग रहा है. ‘शाहिद’, ‘चिटगांव’, ‘अलीगढ़’, ‘ओमेर्टा’ और ‘मालिक’ जैसी फिल्में टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं, जबकि ‘श्रीकांत’ ने अपनी लागत निकालकर मुनाफा कमाया. वहीं, ‘बोस’ सीरीज को सीधे ओटीटी पर लाया गया था, इसलिए उसकी कमाई का कोई आंकड़ा नहीं है. कुल मिलाकर कमाई चाहे जैसी भी रही हो, मगर अभिनय के मामले में लोगों ने उनके हर काम को हमेशा पूरे नंबर दिए हैं.

उज्ज्वल निकम और गांगुली पर नजर

राजकुमार राव की अगली बड़ी बायोपिक ‘प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ होने वाली है, जिसमें वे देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाते दिखेंगे. ये कहानी निकम साहब के कानूनी फैसलों और बड़े मुकदमों पर रोशनी डालेगी. इस बायोपिक के साथ ही वे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ में सौरव गांगुली का रोल प्ले करते नजर आएंगे. आने वाले समय में भी वे इन बड़े रोल्स के जरिए पर्दे पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajkummar Rao