SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉलीवुड में किसके घर और कहां होने जा रही है दीवाली पार्टी? यहां आ चुकी है पूरी लिस्ट; सिक्‍योरिटी रहेगी टाइट

बॉलीवुड में दिवाली 2026 की धमाकेदार पार्टियों का दौर शुरू हो चुका है. जानिए अक्षय कुमार, मनीष मल्होत्रा, एकता कपूर और रमेश तौरानी की ग्रैंड दिवाली बैश की पूरी डेट्स और डिटेल्स.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 31, 2026, 01:16 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 02:27 PM IST
Image Credit: बॉलीवुड में दिवाली 2026 की धमाकेदार पार्टियों का दौर शुरू (PC- Instagram/varindertchawla)
Join

त्योहारों का सीजन आते ही पूरी मुंबई और बॉलीवुड में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. इस बार भी बी-टाउन के सितारे दिवाली का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बॉलीवुड की मशहूर दिवाली पार्टियां एक बार फिर से लौटने वाली हैं. जहां सितारे एक से बढ़कर एक एथनिक ड्रेसेस पहनकर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. फिल्म प्रोड्यूसर्स से लेकर बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स और एक्टर्स अपने-अपने घरों पर शानदार दिवाली बैश होस्ट करने वाले हैं. 23 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप पहले ही दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज कर चुके हैं. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस बार बॉलीवुड में कब और किसके घर दिवाली की सबसे बड़ी महफिल जमने वाली है, तो चलिए आपको बताते हैं पूरा दिवाली कैलेंडर.

बॉलीवुड में दिवाली की पार्टियों की शुरुआत हो चुकी है. मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने 30 अक्टूबर को अपने घर पर एक बहुत ही शानदार दिवाली बैश होस्ट किया था. इसी पार्टी के साथ इंडस्ट्री में इस साल के फेस्टिव सेलिब्रेशन की ऑफिशियल शुरुआत हो गई है. 

 

 

इस बैश में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स, डायरेक्टर्स और मेकर्स शामिल हुए थे. इसके बाद अब आने वाले दिनों में इंडस्ट्री के कई और बड़े नाम अपने-अपने घरों पर दिवाली पार्टी देने की तैयारी कर रहे हैं.

 

 

रमेश तौरानी

आनंद पंडित के बाद अब प्रोड्यूसर रमेश तौरानी बॉलीवुड स्टार्स की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. वह 2 नवंबर को अपनी एनुअल दिवाली पार्टी होस्ट करेंगे. रमेश तौरानी की दिवाली पार्टियां हमेशा से ही बॉलीवुड कैलेंडर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही हैं. हर साल उनकी पार्टी में हिंदी सिनेमा के लगभग सभी बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स शिरकत करते हैं. हालांकि इस साल की गेस्ट लिस्ट को अभी पूरी तरह गुप्त रखा गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि हर बार की तरह इस बार भी कई जाने-पहचाने चेहरे वहां स्पॉट किए जाएंगे.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना भी इस बार दिवाली पर एक बड़ी पार्टी होस्ट करने का प्लान बना रहे हैं. इंडिया टुडे की खबरों की मानें तो यह स्टार कपल 3 नवंबर को दिवाली बैश देने वाला है. इस खास मौके पर अक्षय और ट्विंकल इंडस्ट्री से अपने कुछ खास दोस्तों और करीबियों को इन्वाइट करेंगे. बताया जा रहा है कि यह पार्टी उनके मुंबई वाले समंदर के सामने बने खूबसूरत घर में आयोजित हो सकती है. हालांकि अभी तक अक्षय या ट्विंकल की तरफ से इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है.

मनीष मल्होत्रा

दिवाली पार्टी की बात हो और बॉलीवुड के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. मनीष मल्होत्रा 5 नवंबर को अपने बांद्रा वाले घर पर एक बहुत ही ग्लैमरस दिवाली बैश होस्ट करने जा रहे हैं. मनीष की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की लगभग सभी टॉप हीरोइनें और एक्टर्स उनके खुद के डिजाइन किए हुए कपड़ों में पहुंचते हैं. हर साल की तरह इस साल भी उनकी पार्टी में स्टाइल, फैशन और स्टार्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

एकता कपूर

दिवाली के इस लंबे जश्न का अंत करेंगी टीवी और फिल्मों की क्वीन एकता कपूर. एकता कपूर 7 नवंबर को अपनी दिवाली पार्टी होस्ट करने वाली हैं. उन्होंने टीवी और फिल्म दोनों इंडस्ट्रीज में बहुत काम किया है, इसलिए उनकी पार्टी में छोटे और बड़े दोनों पर्दों के स्टार्स का मेला लगता है.

अनिल कपूर

इसके अलावा एक्टर अनिल कपूर और उनकी फैमिली सोनम कपूर और रिया कपूर भी इस बार पार्टी प्लान कर रहे हैं. हालांकि अनिल कपूर की पार्टी की तारीख और वेन्यू का खुलासा अभी नहीं हुआ है. कुल मिलाकर आने वाला पूरा हफ्ता बॉलीवुड में ग्लैमर और खुशियों से भरा रहने वाला है.

कृति सेनन

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन भी दिवाली का जश्न मनाने के मामले में किसी से पीछे नहीं रहने वाली हैं. कृति भी इस फेस्टिव सीजन में एक खास दिवाली पार्टी होस्ट करने का प्लान बना रही हैं. कृति की पार्टी में उनके बॉलीवुड फ्रेंड्स, को-स्टार्स और क्लोज सर्किल्स के कई पॉपुलर यंग एक्टर्स नजर आ सकते हैं.

कैसी रहने वाली है सेक्युरिटी?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद अब दिवाली पार्टियों में सिक्योरिटी को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है. एचटी के मुताबिक, 23 अक्टूबर को जब एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने मुंबई वाले घर पर दिवाली पार्टी रखी, तो उसमें कवरेज के लिए पैपराजी को नहीं बुलाया गया था. इस पार्टी में करण जौहर, सारा अली खान, ट्विंकल खन्ना और भूषण कुमार जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे थे. हालांकि, पार्टी में आने वाले स्टार्स की फोटो खींचने के लिए वहां मीडिया बहुत कम नजर आई.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, बड़े-बड़े इवेंट्स में अब सुरक्षा की जांच बहुत सख्त की जा रही है. हाल-फिलहाल में हुए एक बड़े अवॉर्ड शो में एंट्री के लिए सभी से पहचान पत्र तक मांगा जा रहा है. सेलेब्स का मानना है कि यह एक बहुत अच्छी पहल है और उम्मीद है कि दिवाली की बाकी पार्टियों में भी सुरक्षा के ऐसे ही इंतजाम रहेंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES