SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1979 में रेखा संग किसिंग सीन ने मचाया था बवाल, 47 साल बाद बिस्वजीत चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी- बोले, 'आज के दौर में इसका कोई मतलब नहीं'

Biswajit Chatterjee on Rekha Kissing Scene: दिग्गज एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने एक्ट्रेस रेखा संग अपने विवादित किसिंग सीन को लेकर हाल ही में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि, 'आज के दौर में ऑन-स्क्रीन इंटिमेसी के मायने पूरी तरह से बदल चुके हैं.'

Written By Kajol Gupta
Published: Sep 23, 2026, 09:15 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 09:25 PM IST
Image Credit: रेखा संग विवादित किसिंग सीन पर बोले विश्वजीत चटर्जी (एआई फोटो)
Join

Biswajit Chatterjee on Rekha Kissing Scene: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रेखा और डायरेक्टर व एक्टर बिस्वजीत चटर्जी की साल 1979 में एक फिल्म 'दो शिकारी' आई थी, जिसके विवादित किसिंग सीन की आज दशकों बाद भी काफी चर्चा होती है. काफी लंबे समय के बाद अब इस विवादित सीन पर एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दशकों में ऑन-स्क्रीन बोल्डनेस और इंटीमेट सीन को लेकर दर्शकों का नजरिया और संदर्भ काफी बदल चुका है.

हाल ही में एक्टर चटर्जी ने एएनआई से बात करते हुए उस दौर के विवाद को याद किया. उन्होंने कहा कि जिस दृश्य को उस समय बहुत चौंकाने वाला माना जाता था, आज के दर्शकों के लिए उसके मायने पूरी तरह से बदल चुके हैं. उन्होंने आगे कहा, 'आज के दौर में उस सीन का कोई खास मतलब नहीं रह गया है. आज पर्दे पर किसिंग सीन होना आम बात है, लेकिन आज की फिल्मों में जब मैं बेडरूम सीन्स देखता हूं, तो मुझे काफी हैरानी होती है.'

इस किसिंग सीन के बाद परेशान हो गई थीं एक्ट्रेस

दरअसल, रेखा और बिस्वजीत के बीच हुए इस किसिंग सीन को लेकर बताया जाता है कि एक्टर ने शूटिंग के दौरान रेखा को जबरदस्ती किस किया था. उस वक्त रेखा की उम्र करीब 15 साल थी. इस घटना के बाद रेखा नीली पड़ गई थीं और बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं.  

थिएटर में फिल्में देखने को लेकर क्या है उनका जुनून?

एक्टर ने सिनेमाघरों में फिल्में देखने के अपने कभी न खत्म होने वाले जुनून को भी शेयर किया. उन्होंने कहा, 'मेरा सिर्फ एक ही जुनून है- फिल्म देखना और उसे थिएटर में जाकर देखना. चाहे 'एनिमल' हो, 'कल्कि 2898 एडी', 'आरआरआर' हो या फिर 'बाहुबली' फिल्म कोई भी हो, हम उसे देखने थिएटर ही जाते हैं. मेरे लिए यह सीखने का एक जरिया है.'

विवाद के बाद क्या दोबारा रेखा से मिले बिस्वजीत?

जब उनसे पूछा गया कि क्या 'दो शिकारी' के किसिंग सीन से जुड़े विवाद के बाद उनकी मुलाकात कभी रेखा से हुई, तो उन्होंने 'हां' में जवाब दिया. उन्होंने याद करते हुए बताया कि रेखा ने बाद में उनकी एक फिल्म में काम भी किया था. चटर्जी ने कहा, 'उसके बाद उन्होंने मेरी फिल्म में काम किया. मैं उस फिल्म का निर्माता और निर्देशक था और मैंने उनसे बात की थी. उन्होंने मेरी फिल्म में अभिनय किया.' वहीं, एक्टर ने माना कि यह विवाद आज भी चर्चा में रहता है. उन्होंने कहा, 'विवाद होना भी चाहिए. इस पर बात होनी चाहिए. यह कहा जाना चाहिए और वक्त के साथ इसे बीत जाना चाहिए.'

'दो शिकारी' फिल्म का सीन आज भी चर्चा में क्यों है?

गौरतलब है कि 'दो शिकारी' का यह किसिंग सीन भारतीय सिनेमा में ऑन-स्क्रीन इंटिमेसी की बहसों में आज भी एक बड़ा उदाहरण माना जाता है, क्योंकि अलग-अलग दौर में सिनेमा के पर्दे पर क्या दिखाया जा सकता है, इसके पैमाने लगातार बदलते रहे हैं. साल 1979 में आई फिल्म 'दो शिकारी' में रेखा, विनोद खन्ना, अमजद खान और बिस्वजीत चटर्जी जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES