ग्लैमर की दुनिया से जंगलों तक…रवीना टंडन की जिंदगी का वो पहलू, जो कम ही लोग जानते हैं
रवीना टंडन 90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्म में काम किया है. रवीना अधिकतर समय फिल्मों और चकाचौंध का हिस्सा रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें प्रकृति और वन्यजीवों से बेहद लगाव है.
90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी एक्टिंग और और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. रवीना टंडन कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. टिप-टिप बरसा पानी में रवीना का डांस आज भी लोग पसंद करते हैं. रवीना आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. रवीना टंडन को कैमरा लाइट्स के अलावा वाइल्डलाइफ और प्रकृति को पसंद करती हैं. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
रवीना टंडन को पसंद हैं जंगल सफारी
रवीना टंडन चकाचौंध की लाइफ से निकलकर जंगल सफारी और वाइल्डलाइफ को एन्जॉय करती हैं. एक्ट्रेस मध्यप्रदेश स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लेकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छुट्टियां मना चुकी हैं. रवीना अपने परिवार के साथ वाइल्डलाइफ सफारी का भरपूर आनंद लेती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जंगल सफाई की फोटो और वीडियो शेयर कर चुकी हैं.
कुछ कुछ होता है फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया
रवीना टंडन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों के मना किया है. रवीना ने बताया था कि उन्होंने दोस्त करण जौहर की डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है का ऑफर ठुकरा दिया था. रवीना के अनुसार वह करण की दोस्ती को मानती थी लेकिन उस समय वह सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहती थी. दरअसल एक्ट्रेस उस समय मोहरा जैसी हिट फिल्म देने के बाद अपनी सोलो लीड की पहचान को बनाए रखना चाहती थी.
जूम को दिए इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि वह उस समय सोलो लीड रोल करना चाहती थी. एक्ट्रेस ने बोला मेरे लिए यह बहुत जरूरी था कि भले ही मुझे फिल्म में 5 से 6 सीन ही मिले लेकिन मैं एक सोलो एक्ट्रेस का रोल करूंगी. रानी मुखर्जी के लिए वह रोल एकदम फिट था क्योंकि वह एक नया और फ्रेश चेहरा थी.
इन सुपरहिट गानों से रवीना बनी टॉप एक्ट्रेस
रवीना टंडन ने पत्थर के फूल से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में टिप-टिप बरसा पानी, शहर की लड़की और मस्त-मस्त जैसे सुपरहिट गानों से रवीना टॉप एक्ट्रेस बनी हैं. इन सुपरहिट गानों की वजह एक्ट्रेस को की स्पेशल डांस नंबर मिलने शुरू हो गए, लेकिन एक्ट्रेस ने कई बड़े ऑफर्स को ना कर दिया. रवीना ने साल 1998 में मणि रत्नम की फिल्म दिल के सुपरहिट सॉन्ग छैया छैया को करने से मना कर दिया था. उनका कहना था कि वह आइटम गर्ल का टैग नहीं लेना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि वह छैया-छैया करना चाहती थी लेकिन आइटम गर्ल का टैग नहीं लेना चाहती थी.