SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेपोटिज्म के ताने और एक्टिंग पर सवाल, फिल्म और किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट, कितना बदला अनन्या पांडे का करियर?

अनन्या पांडे के करियर की शुरुआत में नेपोटिज्म के ताने सुनने को मिले थे. इसके अलावा उनकी एक्टिंग को लेकर भी सवाल किए गए थे. अनन्या पांडे ने खुद पर काम करके अपनी इमेज को चेंज किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 30, 2026, 02:10 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 02:14 AM IST
Image Credit: अनन्या पांडे का बॉलीवुड करियर?
Join

अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनके लुक्स, स्टाइलिश अवतार और मासूमियत के चर्चे थे. साल 2019 में अनन्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म से की थी. अनन्या पांडे को  नेपोटिज्म के ताने से लेकर एक्टिंग को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं. आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से केसरी 2 तक का सफर, इस दौरान उनकी एक्टिंग में क्या बदलाव आया.

डेब्यू फिल्म नहीं दिखा पाई कमाल

स्टूडेंट ऑफ दा ईयर 2 में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया नजर आए थे. फिल्म को लेकर बज भी था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई. कमाई के मामले में फिल्म औसत रही थी. डेब्यू फिल्म के बाद अनन्या पांडे को कई फिल्में मिली. एक्टेस लाइगर, तू मेरी मैं तेरा तू मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं, अनन्या पांडे को नेपोटिज्म की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया था.

अनन्या पांडे के इस बयान से शुरू हुई थी ट्रोलिंग

राजीव मसंद के एक राउंडटेबल इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने नेपोटिज्म पर बोला था कि एक्ट्रेस ने बोला था कि लोगों को लगता है कि हमें ज्यादा दिक्कत नहीं होती है, हमें स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं पड़ती है, ये देखने में काफी अच्छा लगता है कि मुझे सब आसानी से मिल गया है. लेकिन ऐसा नहीं है. मैं लकी मानती हूं कि मैं चंकी पांडे की बेटी हैं. मेरे पापा ने कभी भी धर्मा फिल्म के साथ काम नहीं किया है. उन्हें कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया. सबकी अपनी जर्नी है. अनन्या पांडे की इस बात पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि हां सबकी जर्नी अलग होती है. जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनक स्ट्रगल शुरू होता है. इसके बाद इंटरनेट पर अनन्या का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था.

पहली हिट फिल्म

साल 2019 में भी अनन्या पांडे ने अपने करियर की दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो में काम किया था. फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. लेकिन फिल्म में अनन्या की एक्टिंग लोगों को इतनी खास नहीं लगी.

गहरइयां फिल्म ने बदली लोगों की सोच

अनन्या पांडे को लेकर अधिकतर लोगों की सोच थी. वह एक इंग्लिश बोलने वाली शहर की लड़की है. उनकी एक्टिंग भी खास नहीं है. लेकिन अनन्या पांडे ने अपने काम में सुधार लाया. गहरइयां फिल्म में पहली बार लोगों की नजर अनन्या की ग्लैमर से हटकर एक्टिंग पर गई थी.

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना संग उनकी ड्रीम गर्ल 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी थी, वहीं एक्ट्रेस के काम को भी लोगों ने पसंद किया था.

केसरी चैप्टर 2 में दिखी अनन्या की दमदार एक्टिंग

अनन्या पांडे अक्षय कुमार के साथ केसरी चैप्टर 2 में नजर आई थी. फिल्म में अनन्या पांडे की एक्टिंग की तारीफ हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था. लेकिन अनन्या पांडे की एक्टिंग ने दर्शकों को दिल जीत लिया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES