App

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे को किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस पर लगा 65 साल के रिटायर बुजुर्ग संग की मारपीट का आरोप

बिग बॉस मराठी 6 की एक्स कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने अरेस्ट किया है. इन्फ्लुएंसर पर 65 साल के रिटार्यड मेडिकल ऑफिसर संग मारपीट और पैसे मांगने का आरोप लगा है.

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे को किया गिरफ्तार,  एक्ट्रेस पर लगा 65 साल के रिटायर बुजुर्ग संग की मारपीट का आरोप

बिग बॉस मराठी 6 से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस दिव्या शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. दरअसल सोशल वर्कर और इन्फ्लुएंसर पर आरोप लगा है कि उन्होंने 65 साल के रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर विद्याधर गायकवाड़ के साथ मारपी की है और पैसों के लिए धमकाया है.

मारपीट का लगा आरोप

पुलिस के अनुसार साल 2022 में गायकवाड़ पुणे कैंटोनमेंट हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद वह फाउंडेशन से जुड़े. यह फाउंडेशन बाल गंधर्व रंग मंदिर में 1 से 3 सितंबर तक कला आविष्कार फेस्टिवल का आयोजन किया था. इसी इंवेट की वजह से सारा बवाल हुआ है. दरअसल दिव्या का दावा है कि उन्होंने इस इवेंट के प्रमोशन में मदद की थी. प्रमोशन करने के बदले उन्हें पैसे नहीं मिले हैं.

वहीं रिटायर मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि इस इवेंट के लिए एक्ट्रेस दिव्या शिंदे को ना तो उन्होंने और ना ही फाउंडेशन से आधिकारिक तौर पर बुलाया था. इसके अलावा उन्होंने इंवेट से जुड़ा कोई भी काम नहीं किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्या ने गायकवाड़ को पैसों के लिए फोन किया और मैसेज करने से शुरू कर दिए थे. दिव्या ने मेडिकल ऑफिसर से 5 लाख रुपये की मांग की थी. इसके बाद दिव्या कुछ लोगों के साथ उनके घऱ पहुंची और उनके साथ मारपीट की.

रिटायर मेडिकल ऑफिसर के साथ मारपीट और पैसे मांगने का लगा आरोप

उनके साथ गाली-गलौज की गई और 5 लाख रुपये ना देने पर जान से मारने की धमकी दी है. उनके घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया है. गायकवाड़ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिव्या शिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत ने उन्हें 30 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कौन हैं दिव्या शिंदे

दिव्या को बिग बॉस मराठी 6 से फेम मिला है. शो में दिव्या काफी एग्रेसिव थी. 1 महीने के अंदर कंटेस्टेंट को टास्क के दौरान उन्होंने धमकी दी थी. जिसके बाद उन्हें शो से बाहर किया गया था. मराठी बिग बॉस में नियम तोड़ने की वजह से एक्ट्रेस को बाहर निकाल दिया गया था. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 11 लाख फॉलोअर्स हैं. उनके फैंस उन्हें सरकार नाम से जानते हैं.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More