SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टॉक्सिक रिलेशनशिप का भयानक रूप! Bigg Boss Malayalam 8 की कंटेस्टेंट ने बयां किया अपना सबसे काला दौर

Bigg Boss Malayalam 8 : 'बिग बॉस' हिंदी और 'बिग बॉस' मलयालम दोनों ही भाषा में ये शो ट्रेंड कर रहा है, जहां कंटेस्टेंट आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं. अब 'बिग बॉस' मलयालम 8 की एक कंटेस्टेंट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 06, 2026, 11:54 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 01:14 PM IST
Image Credit: Bigg Boss Malayalam 8 की कंटेस्टेंट का चौंकाने वाला खुलासा
Join

रिश्तों की खूबसूरती भरोसे और सम्मान में होती है, लेकिन जब वही रिश्ता डर, शक और घुटन की वजह बन जाए, तो इंसान अंदर से टूट जाता है. 'बिग बॉस मलयालम 8'से हाल ही में एलिमिनेट हुईं पॉपुलर एक्ट्रेस गायत्री सुरेश की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के कुछ दिन पहले एक टास्क के दौरान गायत्री ने अपनी पर्सनल लाइफ के उस मुश्किल दौर के बारे में जिक्र किया, जिसे याद करके आज भी उनकी रूह कांप जाती है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कैसे एक टॉक्सिक रिलेशनशिप ने उनकी जिंदगी में कभी न मिटने वाला ट्रामा छोड़ दिया.

साल 2021 में गायत्री एक सिचुएशनशिप में थीं. उन्होंने बताया कि उस इंसान के रेड फ्लैग्स (गलत व्यवहार) को वो पहले ही पहचान गई थीं, लेकिन उनके नरम दिल के कारण लोगों को खुद को सुधारने का एक मौका देती हैं. मगर हद तो उस समय पार हो गई, जब रिश्ते के शुरुआती यानी पहले ही हफ्ते में उनके पार्टनर ने एक बेहद अजीब और बेइज्जत करने वाला सवाल उनसे पूछा.

गायत्री के पार्टनर ने पूछा अजीब सवाल

एक्ट्रेस गायत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके पार्टनर ने उनसे सवाल किया कि 'क्या तुम्हें एड्स है?' ये सवाल किसी भी लड़की के लिए दिल तोड़ देने और बेइज्जत करने वाला है. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ठीक उसी पल से उन्होंने दूरी बनाना शूरू कर दिया, लेकिन दिल के किसी कोने में शक की गुंजाइश खत्म करने के चक्कर में वो उस रिश्ते में आगे भी टिकी रहीं. मगर उन्हें ये कहां पता था कि ये तो सिर्फ एक शुरुआत थी और आगे चलकर उनके साथ बहुत कुछ गलत होने वाला है.

एक-एक कर हुए कई हादसे

गायत्री ने बताया कि एर्नाकुलम में रहने वाले उनके एक दोस्त ने बताया कि वो लड़का उन्हें धोखे में रख रहा है. गायत्री को जब इस बात का अहसास हुआ कि उनका पार्टनर किसी और लड़की के साथ भी रिश्ते में है, तो उनका गहरा सदमा पहुंचा. लेकिन सबसे भयानक और चौंका देने वाला मोड़ तब आया, जब अक्तूबर 2021 में गायत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया. सोचने वाली बात ये है कि उस समय गाड़ी उनका वही मेल फ्रेंड चला रहा था. एक्सीडेंट के बाद मौके से भागने की कोशिश में भीड़ ने उन्हें घेर लिया, पुलिस आ गई और ये विवाद धीरे -धीरे सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो गया.

आज भी दर्द में हैं एक्ट्रेस

चीटिंग, एक्सीडेंट और पुलिस स्टेशन के झमेले से निकलने के तुरंत बाद उस शख्स की इंसानियत पूरी तरह खत्म हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि आज तक उस बुरे ट्रामा से उबर भी नहीं पाई हैं कि उनके पार्टनर ने उन्हें एक कैफे में बिल्कुल अकेला और लावारिस छोड़ दिया और अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया. गायत्री के लिए ये उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक और हैरान कर देने वाला पल था. जिस इंसान के लिए वो इतने बुरे वक्त में खड़ी रहीं, उसने उनकी तरफ मुड़कर देखा तक नहीं.

बिग बॉस हाउस से दिया उस शख्स को मैसेज

इतने बड़े धोखे और एक्सीडेंट के बावजूद, आज गायत्री कमजोर नहीं पड़ी हैं. उनका कहना है कि उनका पार्टनर एक नार्सिसिस्ट था, जो खुद से प्यार और दूसरों को तंग करता था. बिग बॉस के स्टेज से गायत्री ने उस शख्स को मैसेज देते हुए कहा,'किसी और को चुनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू, वरना मैं जिंदगी भर उस जहरीले रिश्ते में पिसती रहती'.'ओरु मेक्सिकन अपारथा' जैसी फिल्मों से फेम पाने वालीं गायत्री आज उस दर्द से उबरकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और खुद को एक मजबूत इंसान बना चुकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES