SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने उठाया बड़ा कदम, सौतेले पिता एकम बावा पर लीगल एक्शन की तैयारी

बिग बॉस 20 फेम रीति तिवारी और उनके सौतेले पिता एकम बावा के बीच विवाद गहरा गया है. 25 हजार रुपए के भत्ते और लग्जरी लाइफस्टाइल के दावों पर छिड़ी जंग के बाद रीति तिवारी ने लीगल एक्शन ले लिया है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 06, 2026, 11:08 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 11:20 AM IST
Image Credit: बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट रीति तिवारी का सौतेले पिता एकम बावा पर लीगल एक्शन
Join

Rhiti Tiwari Takes Legal Action: बिग बॉस 20 के घर से बाहर आते ही रीति तिवारी सुर्खियों में आ गई हैं. शो के अंदर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और पैसों की तंगी को लेकर जो बातें कही थीं, उन पर उनके सौतेले पिता और पंजाबी सिंगर एकम बावा ने सीधे सवाल खड़े कर दिए थे. एकम का कहना था कि लाखों के बैग और महंगी गाड़ियों में घूमने वाली लड़की 25 हजार के भत्ते का रोना कैसे रो सकती है. अब इस पूरे विवाद पर रीति तिवारी का सब्र टूट गया है और उन्होंने लीगल एक्शन ले लिया है.

बिग बॉस में क्या बोली थीं रीति तिवारी?

बिग बॉस 20 के घर में रीति तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि उनके पिता और एक्टर-पॉलिटिशियन मनोज तिवारी से उन्हें हर महीने सिर्फ 20 से 25 हजार रुपए का पॉकेट मनी मिलता था. रीति ने यह भी कहा था कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्होंने दिन में सिर्फ 10-10 रुपए के दो वड़ा पाव खाकर अपना गुजारा किया था. उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक पर बात करते हुए कहा कि वह अपने पिता से साल में मुश्किल से एक बार ही मिल पाती थीं और उनके पिता ने साफ कह दिया था कि वह उनके करियर में कोई मदद नहीं करेंगे.

सौतेले पिता एकम बावा ने उठाए थे बड़े सवाल

रीति तिवारी के इन बयानों के बाद उनके सौतेले पिता एकम बावा ने एक वीडियो जारी करके रीति के दावों की धज्जियां उड़ा दी थीं. एकम ने कहा था कि जो लड़की 4 से 5 लाख रुपए के हैंडबैग लेकर घूमती है और जिसके पास रेंज रोवर जैसी बड़ी गाड़ियां हैं, वह पैसों की तंगी का दावा कैसे कर सकती है. एकम बावा ने तंज कसते हुए कहा था कि रेंज रोवर जैसी गाड़ी का सिर्फ महीने का मेंटेनेंस ही 2.5 से 3 लाख रुपए आ जाता है, तो फिर 25 हजार रुपए में यह सब कैसे मुमकिन है.

शो से बाहर आते ही रीति ने लिया लीगल एक्शन

अब इस पूरे मामले पर रीति तिवारी ने मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. बिग बॉस 20 से एलिमिनेट होने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे इस विवाद पर सवाल पूछा, तो उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रीति ने कहा कि इस मुद्दे पर लीगल एक्शन ले लिया गया है और अब वह कानून को अपना काम करने देंगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जो भी अपडेट होंगे, वह कानूनी रास्तों या उनकी पीआर एजेंसी के जरिए ही सामने आएंगे.

मीडिया से बातचीत में रीति का बयान

रीति ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है, तो वह इस पर ज्यादा बयानबाजी नहीं करना चाहती हैं. उनकी लीगल टीम और एजेंसी इस केस को संभाल रही है. जब भी चीजें आगे बढ़ेंगी, ऑफिशियल चैनलों के जरिए सबको जानकारी दे दी जाएगी. रीति तिवारी के इस कदम से साफ है कि वह अपने सौतेले पिता के आरोपों को हल्के में लेने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.

बिग बॉस 20 का रोमांच और घर का माहौल

बात करें बिग बॉस 20 की, तो सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में इस बार का थीम काफी अलग है. इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को घर में टिके रहने के लिए एक्स्ट्रा लाइफ मिल रही है. रीति तिवारी से पहले ईशा रिखी और रोहेद खान शो से बाहर हो चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ यंग डीएसए, स्काउटओपी और आसिफ खान जैसे कंटेस्टेंट्स अपनी एक-एक लाइफ पहले ही गंवा चुके हैं. यह शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES