कौन है जतिन प्रताप सिंह, बिग बॉस 20 में लेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री, बढ़ेगी घरवालों की मुश्किलें
बिग बॉस 20 में अब तक 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि जतिन प्रताप सिंह तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ले सकते हैं. आइए जानते हैं कौन हैं जतिन प्रताप सिंह?
बिग बॉस 20 में बीते हफ्ते दो नए वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिली. टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल शो का हिस्सा बन गए हैं. वहीं सोशल मीडिया चर्चा तेज हो गई है कि जतिन प्रताप सिंह घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि वह तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे. आइए जानते हैं कौन है जतिन प्रताप सिंह.
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह
जतिन प्रताप सिंह दिल्ली के रहने वाले यूट्यूबर हैं. सोशल मीडिया पर वह ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. अक्सर वह विदेशी जगह, लग्जरी होटल, शानदार लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों को दिखाते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. जतिन हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में कंटेंट बनाते हैं. वह अपनी वीडियो में अक्सर खूबसूरत जगह, महंगे होटल, खास ट्रैवल एक्सीपीरियंस देखने को मिलता है. जिन लोगों को घूमना-फिरना पसंद है वह उनके कंटेंट को देखना पसंद करते हैं.
क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगे जतिन प्रताप सिंह
दरअसल जतिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने हाथ में एक पेपर पकड़ा हुआ है. जिसपर वाइल्ड कार्ड लिखा हुआ है. इसके अलावा उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिका- तथास्तु, जो कि बिग बॉस 20 का थीम है. सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके पोस्ट में उन्हें बिग बॉस 20 में शामिल होने के बधाई दे रहे हैं.
इंटरनेट पर फैंस उनके बिग बॉस 20 में जाने का कयास लगा रहे हैं. बिग बॉस मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में आने वाले दिनों में भी पता चलेगा कि जतिन बिग बॉस 20 का हिस्सा बनते हैं या नहीं.
ये पांच कंटेस्टेंट्स बॉस मीटर की रेस में हुए शामिल
बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के बॉस मीटर का रिजल्ट आ चुका है. इस हफ्ते बॉस मीटर रेस में कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, स्काउट और माही विज का नाम शामिल है. अब इन पांचों कंटेस्टेंट के बीच बॉस मीटर को लेकर टक्कर देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि बॉस मीटर का विनर कौन होगा. पिछले हफ्ते बॉस मीटर का विनर काजी तौकीर रहे थे. काजी ने अपने गेम से हर किसी का दिल जीत लिया था. वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी काजी की तारीफ की थी.