SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: एक्स ब्वॉयफ्रेंड की एंट्री पर उदिति सिंह हुईं इमोशनल, बोली-'मैं मूव ऑन कर चुकी हूं'

Bigg Boss 20 की कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बात की है. उन्होंने बोला कि अगर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शो में आते हैं तो वह उनके लिए बाकी कंटेस्टेंट जैसे ही होंगे.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 12, 2026, 09:06 PM IST | Updated: Sep 12, 2026, 09:12 PM IST
Join

एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. शो में एक्ट्रेस अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की, उन्होंने बोला कि अगर शो में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड करण वाही आते हैं, तो वह उनके लिए बाकी कंटेस्टेंट की तरह ही रहने वाले हैं.

एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर बोलीं उदिति सिंह 
बिग बॉस 20 के हाल ही के एपिसोड में माही ने उदिति से बोला कि पहले मुझे लगता था, कि तुम दोनों साथ में आ रहे हो, काजी ने पूछा कि आप दोनों किसके बारे में बात कर रही हैं. अमन ने नाम ना लेने की सलाह दी. इसके बाद उदिति ने बोला कि वह साथ में भी आ जाता, तो मेरे लिए किसी दूसरे कंटेस्टेंट जैसा ही होता. यहां  बहुत सारे लोग हैं, जिनसे मैं बात नहीं करती हूं.

मैं मूव ऑन कर चुकी हूं 
उदिति ने बोला कि मैं बहुत पहले ही मूवी ऑन कर चुकी हूं. काफी समय हो गया है. मैं अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ने ब्रेकअप  के समय को याद करते हुए बताया कि रिश्ता टूटने के बाद वह काफी रोती थी. उदिति ने बताया है कि एक समय था. जब उन्हें पब्लिक इवेंट्स में करण से सामने आने का डर रहता था. अगर कहीं वो दिख जाए तो मुझे डर लगता था कि कहीं वो सामने ना आ जाए. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. अगर अब वह दिख भी जाए तो मैं पूरी तरह से ठीक रहूंगी.

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी 
उदिति ने बताया है कि उनका और करण का रिश्ता लगभग ढाई साल तक रहा था. इसी वजह से उनके लिए ब्रेकअप का समय काफी मुश्किल भरा था. अब वह इस रिश्ते से काफी आगे बढ़ चुकी है. उदिति ने बताया है कि उन्होंने खुद इस रिश्ते की पहल की थी. उन्होंने करण को मैसेज किया था. करण एक कैफे ढूंढ रहे थे. तब उन्होंने मैसेज करके करण को बताया था कि घर के पास में एक फूड स्पॉट है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तीन दिन सात में बिताए. दोनों ने साथ में शॉपिंग की, डिस्को साथ में जाते थे और कॉमन फ्रेंड्स के साथ समय बिताते थे.

शादी की थी प्लानिंग 
दोनों डेटिंग शुरू करने से पहले काफी समय साथ में बिताया था. उदिति ने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान करण से मिलने जाती थी. वह ऐसी जॉब ढूंढ रही थी जिसके बहाने वह करण के नजदीक रह सकें. एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे वह उनके साथ फ्यूचर को लेकर सीरियस थी. शादी के बारे में उनसे बातचीत भी कर चुकी थी. उदिति ने बोला हम दोनों डेटिंग करने और शादी करने को लेकर काफी सीरियस थे.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES