मनीष गोयल के बाद ये कंटेस्टेंट बनेगा दूसरा वाइल्ड कार्ड, बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट का बिगड़ेगा गेम!
बिग बॉस 20 में मनीष गोयल के बाद नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है. रविवार को वीकेंड का वार में नकुल धुल बतौर दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आएंगे.
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट शो में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बिग बॉस 20 का शो शुरुआत से ही स्लो रहा है. ऐसे में मेकर्स टीआरपी को बढ़ाने के लिए शो में नया तड़का लगाने को तैयार हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट शो में देखने को मिला कि मनीष गोयल शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दाखिल हुए हैं. मनीष की एंट्री से घरवालों के गेम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस बीच मेकर्स ने दूसरे वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान कर दिया. रविवार को सलमान खान वीकेंड का वार में नकुल धुल घर में दूसरे वाइल्ड कार्ड के तौर पर आएंगे.
कौन हैं नकुल धुल
मनीष गोयल एक जाना माना नाम है. नकुल धुल हरियाणा के रहने वाला है. फरीदाबाद के नकुल धुल पॉपुलर कॉन्टेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. नकुल के फैंस उन्हें मिट्ठू डॉन या बिल्लू बॉक्सर के नाम से बुलाते हैं. नकुल को सोशल मीडिया पर उनके हरियाणवी एक्सेंट, डार्क ह्यूमर और बेबाक बयानबाजी के लिए जाना जाता है.
विवादों से भी जुड़ चुका है नाम
नकुल ने सिविल इंजीनियरिंग की है, नौकरी को छोड़ उन्होंने कॉन्टेंट क्रिएशन करना शुरू किया. इंस्टाग्राम पर नकुल के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नकुल पोस्ट से ज्यादा इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करना पसंद करते हैं. नकुल अक्सर महिलाओं को दिए बयान की वजह से विवाद में रह चुके हैं. वह औरतों को नीचे जेंडर वाली मानते हैं. नकुल अक्सर अपने बयान की वजह से विवादों में रहते हैं.
क्या नकुल के जाने से गेम में होगा बदलाव
नकुल के घर में जाने से बिग बॉस के गेम में बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है. नकुल के घर में एंट्री लेने से बिग बॉस 20 के घर के माहौल में बदलाव आ सकता है. नकुल के आने के बाद घर में लड़ाई-झगड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है. ऐसे में लोगों को डबल मनोरंजन मिल सकता है.
मनीष गोयल की एंट्री
शनिवार को वीकेंड के वार में घर में एक्टर मनीष गोयल की एंट्री हुई है. मनीष गोयल की एंट्री से घर का माहौल बदल गया है. वहीं नकुल और मनीष घर के पूरे समीकरण को बदल सकते हैं. आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि घर के अंदर क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं.
सलमान खान पर लगा काजी को सपोर्ट करने का आरोप
वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी को सपोर्ट किया है. वहीं यंग और स्काउट को काफी फटकार लगाई. सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान पर फिर से काजी को सपोर्ट करने आरोप लगा रहे हैं.