)
सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स का गेम और ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है. हाल ही में घर की कैप्टेंसी हासिल करने के लिए एक टास्क को होस्ट किया गया, जिसने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया. इस टास्क के दौरान मचे बवाल के बीच कंटेस्टेंट्स के आपसी रिश्ते और ज्यादा उलझते हुए नजर आए. शो के नए प्रोमो के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क के दौरान तन्मय सिंह यानी स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई.
गुस्से में स्काउट ने अरिश्फा को 'सड़े हुए सेब' तक कह डाला, जिससे वो बुरी तरह आहत हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। अरिश्फा को इस हालत में देख उदिति सिंह उनके सपोर्ट में आगे आईं और स्काउट को खरी-खोटी सुनाने लगीं. इस बहस के दौरान माहौल तब और ज्यादा बड़ा हो गया, जब बातचीत में निजी जिंदगी की बातें भी शामिल हो गईं.
कैप्टेंसी टॉस्क के दौरान हुई फाइट में उदिति ने स्काउट की पर्सनल लाइफ और उनकी गर्लफ्रेंड काशवी का जिक्र कर दिया, जिससे स्काउट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पलटवार करते हुए स्काउट ने भी उदिति के पर्सनल मामलों और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर निशाना साधा. स्काउट ने ताना मारते हुए कहा कि उनके रिश्ते हर साल बदलते हैं, जिस पर घर के बाकी मेंबर्स स्काउट के इस पर्सनल हमले से काफी नाराज नजर आए.
घर के अंदर आपसी झगड़ों और खींचतान के बीच इस हफ्ते के एलिमिनेशन की तलवार भी 6 कंटेस्टेंट्स पर लटक रही है. इस हफ्ते बेघर होने के लिए जिन 6 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, उनमें कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह (स्काउट ओपी), आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे शामिल हैं. गेम के नियमों के मुताबिक, जिनके पास लाइफलाइन बची होगी वो शायद बच जाएंगे, लेकिन बाकियों के लिए खतरा बरकरार रहेगा.
शुरुआत में इस घर के अंदर 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा था, लेकिन सफर के साथ कई चेहरे बाहर हो चुके हैं. रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, नकुल धुल और मैरी कॉम पहले ही शो का हिस्सा नहीं रहे हैं. अब घर के अंदर बचे लोगों में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, स्काउट ओपी, रैपर यंग डीएसए, आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है.