SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं' : लव गिल-काश्वी विवाद को लेकर Scout OP पर भड़के सलमान, फैंस बोले- रोहित शेट्टी का तरीका ही सही था

'बिग बॉस 20' में इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने जहां स्काउटओपी की चुप्पी और दोतरफा रवैये को गलत ठहराया, वहीं फैंस का मानना है कि रोहित शेट्टी का तरीका इस मामले में ज्यादा सही था. रोहित ने जहां सीधे तौर पर सही बाउंड्री खींचने की बात कही थी, वहीं सलमान के गुस्से ने पूरी जिम्मेदारी अकेले स्काउट पर डाल दी है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 01, 2026, 06:30 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 06:58 AM IST
Image Credit: बिग बॉस 20
Join

'बिग बॉस 20' के घर में हर बीतते दिन के साथ रिश्तों बदलते दिख रहे हैं. लव गिल, स्काउट OP और यंग DSA के बीच का ट्राइंगल इस समय ऑडियंस के बीच सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है.  पिछले हफ्ते जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने शो में एंट्री लेकर लव गिल पर मैनिपुलेशन के आरोप लगाए, तो हर किसी की नजरें सिर्फ स्काउट के रिएक्शन पर टिकी थीं. हालांकि, उस दौरान स्काउट की चुप्पी ने फैंस के साथ-साथ शो के मेकर्स और होस्ट को भी काफी हैरान कर दिया था. अब वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने स्काउट की इसी चुप्पी को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई है.

सलमान ने सवाल उठाया कि एक तरफ स्काउट, लव गिल को अपनी बहन और दोस्त बताते हैं,लेकिन जब अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उनके इस रिश्ते पर सवाल खड़े हुए, तो वो उनका साथ देने के लिए आगे क्यों नहीं आए. सलमान ने स्काउट को सीधे शब्दों में आईना दिखाते हुए कहा, 'जिसे तुम दोस्त और बहन कहते हो, तुमने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उसका बचाव नहीं किया. प्यार मैनिपुलेटिव नहीं होता, लेकिन तुम कोई छोटे बच्चे भी नहीं हो जो किसी के बहकावे में आ जाओगे.'

स्काउट पर बरसे सलमान खान

इतना ही नहीं, सलमान खान ने स्काउट के दोगले रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें अपनी गलती स्वीकार करने की सलाह दी. सलमान ने आगे कहा, 'तुम्हें कहना चाहिए था कि गलती मेरी है. तुम ना अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ खड़े हो पा रहे हो और न अपनी बहन की तरफ. तुमने गलती की है और तुम्हें इसे मानना पड़ेगा. अगर ये सब महज एक फेक कमिटमेंट है, तो तुमसे बुरा आदमी कोई नहीं है.' सलमान की इन तीखी और चुभने वाली बातों को सुनकर स्काउट पूरी तरह टूट गए और सिर झुकाकर इमोशनल होते नजर आए.

कैसे ये रिश्ता बना इतना बड़ा मुद्दा?

स्काउट OP और लव गिल की शुरुआत बहुत अच्छी दोस्ती से हुई थी. धीरे-धीरे साथी कंटेस्टेंट यंग DSA के जुड़ने से ये बॉन्ड भाई-बहन जैसे रिश्ते में तब्दील हो गया. लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब स्काउट का झुकाव लव की तरफ रोमांटिक अंदाज में दिखने लगा. शो में स्काउट को लव के कंधे और पैरों पर मसाज करते और कंबल ओढ़ाते देखा गया, जिससे उनके इस रिश्ते पर बाहर की दुनिया में काफी सवाल उठने लगे और ऑडियंस ने इसे अजीब ठहराया.

स्काउट को गर्लफ्रेंड से पड़ी थी डांट

इससे पहले भी इस मामले ने तूल पकड़ा था, जब रोहित शेट्टी वीकेंड का वार में आए थे. रोहित ने स्काउट के इस टची बर्ताव पर सख्त ऐतराज जताते हुए सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर डांट लगाई थी. इसके बाद काश्वी ने शो में आकर स्काउट को उनके बर्ताव के लिए आड़े हाथों लिया. काश्वी ने साफ कहा था, 'अगर घर जैसा माहौल चाहिए था तो शो में आना ही नहीं चाहिए था. ये एंगल सही नहीं लगता है. हम तुम्हें यहां मसाजर बनते नहीं देखना चाहते, ऑडियंस तुमसे प्यार करती है और तुम एक लड़की के पीछे बैकग्राउंड कैरेक्टर बनकर रह गए हो.'

रोहित की सीधी बात सही या सलमान का गुस्सा?

सलमान खान की इस फटकार के बाद, अब सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा और रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है. कई फैंस का मानना है कि स्काउट का दोनों तरफ स्टैंड न लेना ही उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई है. ऑडियंस का कहना है कि जब रोहित शेट्टी ने पहली बार इस मुद्दे पर बात की थी, तभी स्काउट को समझ जाना चाहिए था और सही बाउंड्री बना लेनी चाहिए थी. फैंस का मानना है कि रोहित शेट्टी का इस मामले को सीधे लहजे में संभालने का तरीका ही सबसे सही था, जिसने इस विवाद का असली सच सामने रखा. लेकिन सलमान खान के रवैए से ऐसा लगा कि वो सारी गलती सिर्फ स्काउट पर डाल रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES