भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /बाप पर मत जाना! सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति को दी चेतावनी, बोले- बिग बॉस हाउस में कभी भी...

बाप पर मत जाना! सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति को दी चेतावनी, बोले- बिग बॉस हाउस में कभी भी...

Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ धमाल मचाने वाला है. आज 6, सितंबर 2026 को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर इस शो का प्रीमियर होने वाला है, जिसकी कुछ क्लिप्स और प्रोमों इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

Written ByJyoti Rajput
Published: Sep 06, 2026, 10:21 AM IST|Updated: Sep 06, 2026, 11:05 AM IST
joinshare
बाप पर मत जाना! सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति को दी चेतावनी, बोले- बिग बॉस हाउस में कभी भी...
Image Credit: Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ धमाल मचाने वाला है. आज 6, सितंबर 2026 को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर इस शो का प्रीमियर होने वाला है, जिसकी कुछ क्लिप्स और प्रोमों इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Bigg Boss का नया सीजन शुरू होने से पहले ही इंटरनेट पर काफी बज़ क्रिएट कर चुका है. सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस रिएलिटी शो का 20वां सीजन 6 सितंबर की शाम से शुरू होने जा रहा है. लेकिन प्रीमियर से पहले मेकर्स ने लगातार ऐसे प्रोमो जारी कर रहे हैं, जिनमें नए कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल रही है. वहीं प्रोमो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें बिग बॉस के पुराने खिलाड़ी और एक्टर-पॉलिटिशियन मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बार मनोज खुद इस घर का हिस्सा नहीं बनेंगे. में नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी बेटी रीति बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस में एंड्री लेगीं.

नए प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के स्टेज पर गाना गाते हुए आने से होती है, जिसमें वो अपना फेमस और मजेदार सॉन्ग 'चट देनी मार देली खींच के तमाचा' गाते हैं. उन्हें देखकर सलमान खान मजाकिया अंदाज में उनसे पूछते हैं कि क्या वो एक बार फिर बिग बॉस में आने का मन बना रहे हैं?. मनोज भी बात को आगे बढ़ाते हुए साफ कर देते हैं कि वो खुद खेलने नहीं आए हैं.

मनोज तिवारी नहीं, बेटी रीति बनीं बिग बॉस का हिस्सा

मनोज तिवारी इस बातचीत के दौरान सलमान खान को बताते हैं कि इस बार वो घर में एंट्री नहीं लेने वाली हैं , बल्कि वो अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में छोड़ने के लिए आए हैं. इसके बाद रीति स्टेज पर एंट्री करती हैं और अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस से माहौल बना देती हैं. यानी साफ है कि इस बार बिग बॉस के घर में मनोज तिवारी की जगह उनकी बेटी अपना दमदार गेम खेलने वाली हैं. वहीं रीति की एंट्री के बाद सलमान खान उन्हें बिग बॉस हाउस को लेकर कुछ सलाह देते हैं.

Tiwari legacy ko aage badhane Bigg Boss mein aarahi hai #RhitiTiwari #BiggBoss starts 6th September on #JioHotstar at 9PM and #ColorsTv at 10:30PM#BiggBoss #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/uzDigRgWej

— JioHotstar (@JioHotstar) September 5, 2026

'बाप पर जाना नहीं'

सलमान एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलाह देते हुए कहते हैं कि घर के अंदर अंडे लेना, लेकिन कभी अंडों को लेकर लड़ाई मत करना. इसके बाद वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'ऐ बाप पे मत जाना.' सलमान की ये बात सुनते ही मनोज तिवारी मुस्कुराने लगते हैं और अपना चेहरा हाथ से छुपा लेते हैं. रीति भी चुप नहीं रहतीं और अपने पिता को लेकर ही एक मजेदार जवाब दे देती हैं. उनका जवाब सुनकर सलमान और मनोज दोनों हंस पड़ते हैं. प्रोमो का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

क्यों आया अंडों का पुराना किस्सा याद?

इस मजाक के पीछे एक खास वजह है. सलमान का ये मजाक यूं ही नहीं था. वो बिग बॉस के चौथे सीजन के उस पॉपुलर किस्से की तरफ इशारा कर रहे थे, जिसमें मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच अंडों को लेकर जोरदार बहस हो गई थी. इस लड़ाई की शुरुआत नाश्ते में आमलेट खाने से शुरू हुई और देखते ही देखते मामला गरमा गया था. मनोज आमलेट खाना चाहते थे, जबकि डॉली पहले से बचे आमलेट को खत्म करने की बात कह रही थीं. बहस के दौरान मनोज के मुंह से निकला था कि 'किचन किसी के बाप का नहीं है'. इस पर डॉली ने तुरंत पलटकर कहा था, 'बाप पे बोलना नहीं.' बाद में ये पूरा मामला बिग बॉस के सबसे यादगार और मीम बनने वाले मूमेंट में शामिल हो गया.
 

 

क्या पिता से अलग होगा रीति का गेम प्लान

अब सालों बाद उसी परिवार से रीति तिवारी बिग बॉस के घर में कदम रखने जा रही हैं. जाहिर है, उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि उन्हें शुरुआत से ही अपने पिता मनोज तिवारी से जोड़कर देखा जाएगा. मनोज पहले ही शो का हिस्सा रह चुके हैं और ऑडियंस को उनके बिग बॉस वाले अंदाज की अच्छी तरह याद है. ऐसे में रीति के लिए सिर्फ अपने पिता की पहचान के सहारे आगे बढ़ना आसान नहीं होगा. उन्हें अपने गेम प्लान और रिश्तों के दम पर अपनी अलग पहचान बनानी होगी.

एलिस इन वंडरलैंड की फैंटेसी दुनिया है थीम

बिग बॉस 20 सिर्फ कंटेस्टेंट्स की वजह से ही खबरों में नहीं है. इस बार शो का घर भी काफी अलग और दिलचस्प अंदाज में तैयार किया गया है. मेकर्स ने इसे एलिस इन वंडरलैंड की फैंटेसी दुनिया से इंस्पायर होकर लुक दिया है. घर में शार्क थीम वाला पूल, सोफे में बदलने वाली विशाल गुलाबी चायदानी और बैठने की जगह में बदला गया हॉट-एयर बैलून जैसी चीजें देखने को मिलेंगी. इसके अलावा घर में दो सीक्रेट रूम और 104 कैमरे लगाए गए हैं, जो कंटेस्टेंट्स की हर एक्टिविटि पर नजर रखेंगे. शो का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bigg Boss 20
Bigg Boss
salman khan
Manoj Tiwari
Rhiti Tiwari