SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20 : एविक्शन के बाद रोहिद खान का बड़ा खुलासा, बोले- 'मुझे समझ आ गया था टिकट कटने वाला है'

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में इस बार कई कंटेस्टेंट अपने तीखे तेवर के लिए जाने जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रियाई एक्टर और मॉडल रोहिद खान को उनके शांत व्यवहार के लिए पसंद किया जा रहा था. मगर उनकी एक गलती ने उन्हें सीजन के दूसरे हफ्ते में ही घर से बाहर कर दिया. वहीं बाहर आते ही उन्होंने इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 23, 2026, 02:18 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 02:25 PM IST
Image Credit: एविक्शन के बाद रोहिद खान का बड़ा खुलासा
Join

ऑस्ट्रियाई एक्टर और मॉडल रोहिद खान का 'बिग बॉस 20' का सफर अब खत्म हो गया है. शो से बाहर आने के बाद रोहिद ने अपने एविक्शन और घर के अंदर के एक्सपीरियंस को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही अंदाजा हो गया था कि उनका टिकट कटने वाला है. इसकी वजह उन्होंने खुद बिग बॉस के नियम तोड़ना और शो के होस्ट को नाराज करना बताया. रोहिद के मुताबिक, जिस समय उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया था, तभी उन्हें महसूस हो गया था कि अब शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला है.

रोहिद खान ने अपने एविक्शन को लेकर कहा, 'जब मैंने नियम तोड़े और बिग बॉस को गुस्सा दिलाया, तब मुझे अंदाजा हो गया था कि मेरा टिकट कटने वाला है. इसलिए मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई और जब मैं बाहर आया और देखा कि सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि और भी लोग नियम तोड़ रहे थे, तो मुझे थोड़ा बुरा लगा लेकिन शायद मैं उस बारे में थोड़ा ज्यादा खुलकर बोल गया था.'

'कुछ दिन और घर में रहते, तो गुस्सा बाहर आ जाता'

रोहिद खान ने बताया कि उन्हें पहले ही अपने बाहर होने की उम्मीद थी. हालांकि, घर से बाहर आने के बाद जब उन्होंने देखा कि दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी नियम तोड़े थे, तो उन्हें इस बात का थोड़ा बुरा लगा कि शायद उन्होंने अपनी बात कुछ ज्यादा खुलकर रख दी थी. वहीं रोहिद से जब पूछा गया कि अगर वो शो में थोड़ी और लड़ाई करते तो क्या उनका सफर लंबा चल सकता था, तो उन्होंने इस बात को अलग तरह से समझाया. उन्होंने कहा, 'शो में हम फिजिकली नहीं लड़ सकते हैं, अगर ऐसा होता तो शायद लोगों को मैं अपनी बाहों में ले लेता और मैं फीमेल्स कंटेस्टेंट की रिस्पेक्ट करता हूं, जिस वजह मैं उनसे जुबानी जंग नहीं कर सकता था.'

रोहिद ने आगे कहा, 'अगर मुझे कोई टॉपिक पसंद नहीं आता, तो मैं बैठकर अपनी बात समझाता क्योंकि बिग बॉस का घर ऐसा बना है कि आप कई सिचुएशन में फ्रस्ट्रेट हो जाते हैं. अगर मैं कुछ और हफ्ते घर में रहता, तो शायद मेरे गुस्से का वो हिस्सा बाहर आ जाता.' रोहिद का कहना है कि वो बहस को लड़ाई में बदलने के बजाय बैठकर अपनी बात समझाने में विश्वास रखते हैं.

कौन हैं रोहिद खान?

रोहिद खान ऑस्ट्रिया के एक्टर और मॉडल हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में मॉडलिंग और एक्टिंग से अपनी पहचान बनाई है. 'बिग बॉस 20' में एंट्री के बाद इंडियन ऑड़ियंस को उन्हें करीब से जानने का मौका मिला. वहीं शो में रोहिद का अंदाज काफी अलग नजर आया और उन्होंने कई मौकों पर अपनी राय खुलकर रखी. उनके मुताबिक, वो घर में किसी को बुली करने या बेइज्जत करने के बजाय सभी के साथ सम्मान और प्यार से पेश आने की कोशिश करते रहे. उनका कहना है कि इसी वजह से उन्हें भी घर के बाकी लोगों से सम्मान और प्यार मिला.

अमन भाई पर आया था गुस्सा

शो के दौरान अपने गुस्से को लेकर भी रोहिद ने खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें अमन भाई पर गुस्सा आया था और दोनों के बीच लड़ाई भी हुई थी. रोहिद ने कहा, 'शो के दौरान मुझे अमन भाई पर गुस्सा आया था. मैंने उनसे लड़ाई भी की थी और अगर वो ज्यादा कुछ करते तो शायद मैं उन पर चिल्ला भी देता.' रोहिद का मानना है कि अगर उन्हें शो में कुछ और हफ्ते रहने का मौका मिलता, तो शायद उनकी दूसरी पर्सनैलिटी यानी गुस्से वाला पहलू भी लोगों के सामने ज्यादा खुलकर आता. फिलहाल, 'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद उनका सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शो को लेकर उनके बेबाक बयान खबरों में है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES